कौशांबी 18 मार्च*तहसील सिराथू में डीएम एसपी सुनी जनशिकायतें*
*शिकायतों के निस्तारण में गुणवत्ता अवश्य सुनिश्चित करने के निर्देश*
*कौशाम्बी।* जिलाधिकारी सुजीत कुमार एवं पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने तहसील सिराथू में आमजन की शिकायतों को सुना एवं सम्बन्धित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण व समयान्तर्गत निस्तारित करने के निर्देश दियें। जिलाधिकारी ने राजस्व से सम्बन्धित शिकायतों पर राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर शिकायत को निस्तारित करने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि तहसील दिवस में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण समयान्तर्गत सुनिश्चित किया जाय तथा आई0जी0आर0एस0 के तहत प्राप्त शिकायतों को डिफाल्टर होने से पूर्व ही निस्तारित किया जाय एवं शिकायतों के निस्तारण में गुणवत्ता अवश्य सुनिश्चित किया जाय।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 80 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से 07 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया समाधान दिवस में शिकायतकर्ता श्री अर्जुन, निवासी ग्राम-बिदनपुर द्वारा प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया गया कि विपक्षी द्वारा उनकी भूमि पर जबरन कब्जा किया जा रहा है, जिस पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी को जॉच कराकर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दियें। इसी प्रकार शिकायतकर्ता अनिल कुमार निवासी ग्राम-बिदनपुर, ककोढ़ा द्वारा प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया गया कि वरासत में नाम गलत दर्ज है, जिस पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी सिराथू को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दियें।
इसी प्रकार तहसील मंझनपुर में कुल 24 शिकायत प्राप्त हुई, जिनमें से 03 का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया तथा तहसील चायल में कुल 21 शिकायत प्राप्त हुई, जिनमें से 02 शिकायत का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 रवि किशोर त्रिवेदी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 सुष्पेन्द्र कुमार, उप जिलाधिकारी राहुल देव भट्ट एवं क्षेत्राधिकारी डॉ0 कृष्ण गोपाल सिंह सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।
More Stories
कानपुर नगर 21सितम्बर 26*बिल्हौर तहसील क्षेत्र में खनन माफिया के हौसले बुलंद।
मुजफ्फरनगर 21 सितंबर2026* मुजफ्फरनगर, मेडिकल कॉलेज बेगराजपुर में छात्र-छात्राओं का हंगामा
मुजफ्फरनगर 21 सितंबर 26*नवीन मंडी में नए गुड़ की पहली दस्तक, ₹2100 प्रति मन खुला भाव