चित्रकूट13मार्च*थाना मारकुण्डी पुलिस टीम ने डीसीएम में लदे 80 अदद पाइप (नमामि गंगे प्रोजेक्ट के) बरामद किये*
संजय मिश्रा यूपी आज तक वेबसाइट चैनल ब्यूरो चीफ चित्रकूट
चित्रकूट पुलिस अधीक्षक जनपद चित्रकूट श्रीमती वृंदा शुक्ला के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक चक्रपाणि त्रिपाठी एवं क्षेत्राधिकारी मऊ राजकमल के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष मारकुण्डी अनिल कुमार तथा उनकी टीम द्वारा ग्राम छेरिया खुर्द बरदहा डैम के पास से डीसीएम रजि0नं0 UP13 BT 6162 में लदे नमामि गंगे प्रोजेक्ट के 80 अदद पाइप बरामद किये गये । उल्लेखनीय हैं कि दिनाँक-12.03.2023 को थानाध्यक्ष मारकुण्डी अनिल कुमार अपनी टीम के साथ क्षेत्र में रात्रि चेकिंग में भ्रमणशील थे कि समय करीब 04 बजे सुबह वहद ग्राम छेरिहाखुर्द बरदहा डैम के सामने सड़क पर कुछ अज्ञात व्यक्ति सड़क के किनारे रखे नमामि गंगे प्रोजेक्ट की पाइप लाइन के पाइपों को चोरी कर सड़क के किनारे खड़ी डीसीएम में लाद रहे थे । पुलिस जीप को आता देख कुछ पिकअप गाड़ी चालक व 05-06 अज्ञात लोग बरदहा डैम की तरफ अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए । डीसीएम नंबर UP13 BT 6162 जिसमें करीब 80 पाइप लदे हैं, डीसीएम को कब्जे पुलिस में लिया गया । जिसके सम्बन्ध में नमामि गंगे प्रोजेक्ट के ठेकेदार श्री बी0एच0 श्रीनिवास की तहरीर पर थाना मारकुण्डी में मु0अ0सं0 08/2023 धारा 457,511 भादवि0 पंजीकृत किया गया ।
More Stories
मुजफ्फरनगर 21 अक्टूबर 2026* वैभव चौधरी ने कराटे प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक, राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित
कानपुर नगर 21अक्टूबर 26*पुलिस स्मृति दिवस-2026 के अवसर पर वीर शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धासुमन अर्पित कर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि**
मथुरा21अक्टूबर26* मथुरा रिजर्व पुलिस लाइन में शहीद स्मारक स्थल पर स्मृति दिवस गरिमापूर्ण एवं सुसज्जित ढंग से मनाया गया