March 10, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

चित्रकूट07मार्च*यातायात पुलिस द्वारा चलाया गया 02/04 वाहन चेकिंग अभियान*

चित्रकूट07मार्च*यातायात पुलिस द्वारा चलाया गया 02/04 वाहन चेकिंग अभियान*

*चित्रकूट पुलिस*

चित्रकूट07मार्च*यातायात पुलिस द्वारा चलाया गया 02/04 वाहन चेकिंग अभियान*

*02/04 पहिया वाहनों की चेकिंग कर वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन एवं शऱाब पीकर वाहन न चलाने करने की हिदायत दी*

संजय मिश्रा यूपी आज तक वेबसाइट चैनल ब्यूरो चीफ चित्रकूट

चित्रकूट आज दिनाँक-07.03.2023 को *पुलिस अधीक्षक जनपद चित्रकूट श्रीमती वृंदा शुक्ला* के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी यातायात श्री राज कमल के पर्यवेक्षण में यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में यातायात निरीक्षक श्री मनोज कुमार एवं टीएसआई श्री योगेश कुमार यादव मय टीम के कर्वी बांदा रोड पर शिवरामपुर के आगे 02/04 पहिया एवं ई-रिक्शा/टैम्पो वाहनों की चेकिंग की गयी । चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट, 03 सवारी, ओवरलोड, ओवरस्पीड बिना हाईसिक्योरिटी नम्बर प्लेट वाहनों की चेकिंग की गयी । टीएसआई द्वारा ई-रिक्शा एवं टैम्पो चालकों को हिदायत दी गयी कि ओवरलोड सवारी न बैठाये एवं गाड़ी में लाउड स्पीकर बिल्कुल न लगाये तेज गति से वाहन न चलाए एवं पार्किंग हेतु चिन्हित किये गये स्थान पर ही गाड़ी खड़ी करें तथा यातायात नियमों का पालन करें तथा शराब पीकर वाहन न चलाए । वाहन चलाते समय मोबाइल फोन/ईयरफोन का प्रयोग न करें तथा वाहनों में हाई सिक्योरिटी नम्बर प्लेट लगवाने हेतु भी बताया गया । चेकिंग के दौरान माल वाहक वाहनो को भी चेक किया गया तथा वाहन चालकों को हिदायत दी गयी कि मालवाहक वाहनों में सवारी न बैठालें । चेकिंग के दौरान 03 सवारी, बिना हेलमेट, ओवरस्पीड, बिना नम्बर प्लेट तथा मालवाहन वाहन जिसमें सवारी बैठी पायी गयी पेण्डिंग ई-चालान किया गया ।
कल दिनाँक-06.03.2023 की रात्रि में यातायात निरीक्षक मनोज कुमार के नेतृ्तव में यातायात पुलिस द्वारा पुरानी कोतवाली चौराहा एवं बेड़ी पुलिया तिराहा पर शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों की चेकिंग ब्रेथ एनलाइजर से की गयी तथा वाहन चालको को शराब पीकर वाहन न चलाने हेतु जागरूक किया गया ।
यातायात पुलिस टीम में उ0नि0(यातायात) शैलेन्द्र सिंह एवं आरक्षी यातायात देवेन्द्र राजपूत, आरक्षी यातायात नौशाद खां रहे ।

Taza Khabar