आगरा05मार्च*‘मनोहर हत्याकांड’ का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार तालाब में फेंका डीवीआर
आगरा मनोहर हत्याकांड का आगरा पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस हत्याकांड के मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 1 तमंचा, कारतूस, 2 डीवीआर 1 हार्ड डिस्क की बरामद किये हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ कानूनी कार्यवाही कर जेल भेज दिया है। इसका खुलासा डीसीपी सिटी विकास कुमार ने किया। उन्होंने बताया कि एक आरोपी ने कबूल किया है कि अन्नू चाहर के कहने पर गोली मारी गई।
मामला सदर थाना क्षेत्र के सेवला का है। एक मार्च को पुलिस को सूचना मिली थी कि क्षेत्र में एक प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस पर एक युवक को गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। इस सूचना पर पुलिस पहुँची थी और मृतक की शिनाख्त मनोहर के रूप में हुई थी। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में एक और व्यक्ति के होने की जानकरी हुई थी जो अन्नू चाहर था। अन्नू चाहर घटना के बाद मौके से फरार हो गया था।
अन्नू चाहर की गिरफ्तारी के लिए मनोहर के परिजनों ने सदर थाने पर भी जमकर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान पुलिस ने भी परिजनों को आश्वासन दिया था कि जल्द ही अन्नू की गिरफ्तारी हो जाएगी। पुलिस मुस्तेदी के साथ अन्नू की धरपकड़ में जुटी हुई थी।
डीसीपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि जिस दिन यह घटना हुई उस दिन ऑफिस पर अन्नू चाहर के साथ पदम सिंह, प्रमोद शर्मा और चेतन फौजदार मौजूद थे। सभी ने पहले खूब शराब पी थी। शराब पीने के दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ और पदम सिंह ने अन्नू चाहर के कहने पर मनोहर को गोली मार दी।
इस हत्याकांड को अंजाम देकर सभी आरोपी फरार हो गए थे। सीसीटीवी का डीवीआर भी ले जाकर तालाब में फेंक दिया

More Stories
भागलपुर 9मार्च 26*1.28 करोड़ रुपये लेकर लापता सत्यप्रकाश साह 6 महीने बाद यूपी के वृंदावन से बरामद, अपहरण की कहानी निकली झूठी*
भागलपुर 9 मार्च 26*टीएनबी कॉलेज में छात्र समस्याओं को लेकर छात्रों ने प्राचार्य से मुलाकात कर जताया विरोध।
लखीमपुर खीरी ९ मार्च २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखीमपुर खीरी की खास खबरे