रायबरेली04मार्च*मधुमक्खी के हमले से एक अधेड़ की मौत,आठ लोग हुए घायल
खीरों रायबरेली। खीरों कस्बे में थाने के पास जहरीली मधुमक्खी के काटने से 68 वर्ष अधेड़ की मौत हो गई। इसके साथ ही 8 अन्य लोग घायल हो गए, घायलो का इलाज खीरों के स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। बताया जा रहा है कि बाकी ही हालत सामान्य है। वहीं बताया गया कि राजकुमार पुत्र स्वर्गीय दयाशंकर 68 वर्ष का जहरीला मधुमक्खी के काटने से मौत हो गयी। खीरों थाना पुलिस ने मौके पर पहुचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आपको बताते चलें कि राजकुमार खीरों थाने के पास तहरीर लिखने का काम किया करते थे जहरीले मधुमक्खी काटने से मौत हो गई। मृतक राजकुमार के तीन लड़के हैं वही पत्नी व परिवारीजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
More Stories
पूर्णिया बिहार 1 अक्टूबर26*वृद्धाश्रम में डीएम अंशुल कुमार का भावुक पल, बुजुर्गों को बांटे वस्त्र*
वाराणसी 1 अक्टूबर 26*प्रकृति की पाठशाला: कैंटोनमेंट बोर्ड मॉडल स्कूल के बच्चों ने जाना पर्यावरण व स्वच्छता का महत्व, रोपे पौधे
अलवर 1 अक्टूबर 26*नॉलेज सिटी अलवर में क्लासरूम मैनेजमेंट पर कार्यशाला आयोजित