चंडीगढ़19फरवरी2023*एक और पूर्व विधायक होगा कोंग्रेस में शामिल –धर्मपाल वर्मा
चंडीगढ़।इस समय हरियाणा में जो राजनीतिक माहौल नजर आ रहा है उसमें कांग्रेस का पलड़ा भारी माना जा रहा है। उसे सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी का विकल्प मानने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
रैलियों और जन सभाओ में जनता की जनता की हाजिरी जोश और रुझान किसी भी दल की लोकप्रियता को इंगित करने का काम करता है। करने का एक जरिया माना जाता है वही जब कोई राजनीतिक दल मजबूती पकड़ता है तो दूसरे दलों के प्रभावशाली लोग, पॉलीटिकल स्टेटस के लोग उसे ज्वाइन करना शुरू कर देते हैं ।
हरियाणा में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने उदय भान को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के समय से ही पहले किसी कारण से कोंग्रेस छोड़ गए या दूसरे दलों से जुड़े नेताओं को कोंग्रेस में शामिल कराने का अभियान छेड़ दिया था। यह अभियान अब भी जारी है।
भरोसेमंद सूत्रों से पता चला है कि जीटी रोड बेल्ट का एक पूर्व विधायक कांग्रेस में शामिल होने जा रहा है। वह भविष्य में किसी भी दिन कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा कर सकता है। आजकल आम आदमी पार्टी से संबंधित इस पूर्व विधायक के कांग्रेस में आने से पार्टी को एक समुदाय विशेष ,जीटी रोड बेल्ट और कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र में बड़ा राजनीतिक लाभ हो सकता है।बता दें कि स्वच्छ छवि और सामाजिक दृष्टिकोण का यह नेता कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष उदय भान के साथ विधायक रहा है।

More Stories
लखनऊ6अगस्त26*यूपी में परिवहन प्रवर्तन को मिलेगी नई ताकत, डंपिंग यार्ड निर्माण को जल्द मिलेगी रफ्तार*
प्रयागराज6अगस्त26* इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा अल्टीमेटम*
मथुरा 6 अगस्त 26*थाना जैत पुलिस द्वारा “ऑपरेशन प्रहार” के तहत 01 अभियुक्त अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया ।*