मऊ10फरवरी*जिस कार्य को करने में मानवता का हो हित तथा श्रृष्टि के नियमों का हो पालन वही है धर्म-किशोरी शरण जी महाराज*
*ज्ञान कर्म एवम भक्ति के सामंजस्य से मनुष्य चौरासी लाख योनियों में बार …बार जन्म लेने के चक्कर से हो जाता है मुक्त ….. किशोरी शरण जी महाराज*
जिस कार्य को करने में मानवता का हित हो तथा सृष्टि के नियमों का पालन हो वही धर्म है। धर्म इह और परलोक दोनो में साथ देता है। उक्त सद्विचार है अयोध्या धाम से पधारे *परम पूज्य श्री किशोरी शरण जी महाराज* के। वे मऊ नगर के पतित पावनी तमसा तट पर *नव सृजित श्री हनुमान घाट के लक्ष्मी नारायण मंदिर* में श्री राम कथा के अनंतर भक्तो के बीच उक्त विचार व्यक्त कर रहे थे। पूज्य पाद ने कहा कि प्रभु को सदैव श्री हनुमान जी महाराज की भांति हृदय में धारण करना चाहिए।ज्ञान भक्ति और कर्म की व्याख्या करते हुए कहा कि तीनों के सामंजस्य से मनुष्य का जीवन सहज सुंदर और सरल के साथ साथ चौरासी लाख योनियों में बार बार जन्म लेने के चक्कर से मुक्त हो जाता है।
श्री पूज्य पाद ने मित्रता का उदाहरण देते हुए बताया कि कृष्ण सुदामा शबरी और श्री राम का आपस का प्रेम दूध और जल की भांति अनुकरणीय है । उन्होंने श्री राम चरित का वर्णन करते हुए धनुष यज्ञ तथा सीता स्वयंवर का सजीव मंचन करते हुए श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया । अंत में श्री व्यास पीठ के अतिरिक्त श्री राम जानकी तथा लखन लाल की आरती *डॉक्टर एस. सी तिवारी, डॉक्टर के. डी. द्विवेदी, डॉक्टर राम गोपाल गुप्ता, अंकित बरनवाल, श्री शीतला माता धाम के पुजारी दीपक जी महाराज, कैलाश जाय सवाल, आदि ने सपत्नीक आरती उतारा*।
इस अवसर पर मुख्य रूप से *तारकेश्वर जायसवाल मोती चंद विश्वकर्मा अभिषेक शर्मा आशुतोष ओमर संजू सिंह ओम प्रकाश साहनी अशोक काश्यकार शशि कांत वर्मा अजय सर्राफ विजय कुमार सुभाष कनौजिया मनोज जायसवाल आनंद गुप्ता संजय सर्राफ राजेश गुप्ता समेत हजारों लोग मौजूद रहे ।*

More Stories
नई दिल्ली7जुलाई26*करोड़ों मोबाइल यूजर्स को लगेगा झटका! 15% तक बढ़ सकता है आपका मोबाइल बिल; क्या है कारण?*
नई दिल्ली7जुलाई*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर*सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरे…*
नई दिल्ली7जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर*आज का राशिफल*