भागलपुर03फरवरी*नगर निगम भागलपुर में स्थाई समिति के सदस्यों को नगर विकास विभाग के उप सचिव ने दिलाया शपथ ग्रहण
भागलपुर नगर निगम में बुधवार को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया जिसमें नवनिर्वाचित महापौर उपमहापौर सहित 7 स्थाई समिति के सदस्यों ने नगर आयुक्त योगेश कुमार सागर उपसचिव की अध्यक्षता में शपथ ग्रहण किया। अस्थाई सदस्यों की टीम को नगर विकास विभाग के उप सचिव राहुल वर्मा ने सबों को शपथ ग्रहण कराया ,वही शपथ ग्रहण समारोह के पश्चात निगम में होने वाले कार्य को लेकर चर्चा हुई । वही शपथ ग्रहण समारोह को लेकर नगर आयुक्त योगेश कुमार सागर ने बताया कि महापौर उपमहापौर सहित सभी माननीय सदस्यों का विधिवत शपथ ग्रहण हो चुका है जिसके बाद निगम आगे के कार्य पर रुख करेगा उन्होंने कहा कि जल्द ही निगम अपना बजट भी पेश करने जा रहा है जिसमें स्मार्ट सिटी डेवलपमेंट की तमाम योजनाओं के तहत कार्य को बढ़ाया जाएगा साथ ही कहा कि जो क्षेत्र पीछे रह गए हैं उन पर विशेष नजर रहेगी मौके पर महापौर डॉक्टर वसुंधरा लाल उप महापौर डॉक्टर सलाउद्दीन हसन वार्ड पार्षद प्रीति शेखर संजय सिन्हा अशरफी बेगम सहित कई लोग उपस्थित रहे।

More Stories
सतना9अगस्त26*मॉर्चुरी में हो रहा था पोस्टमॉर्टम, पौने दो घंटे तक देखती रहीं छात्राएं, जिला अस्पताल में आई सामने बड़ी लापरवाही*
बाड़मेर9अगस्त26*खेत में 5 लाख रुपए दबाकर भूल गया किसान, जुताई के दौरान मिली रकम नोटों को चट कर गई दीमक*
कानपुर नगर9अगस्त26*शिवराजपुर खंड विकास अधिकारी युशवीस सिंह के ढीले रवैये से श्रद्धालु परेशान,