पंजाब31जनवरी*माईनिंग अफसर पर हमला करने वालों पर इरादा कत्ल का मामला दर्ज
अबोहर, 31 जनवरी (शर्मा/सोनू): डीएसपी अबोहर सुखविंद्र सिंह बराड़, नगर थाना 2 के प्रभारी हरप्रीत सिंह ने माईनिंग अफसर पर कातिलाना हमला करने वाले 4 आरोपियों के खिलाफ इरादा कत्ल का मामला दर्ज किया है। मिली जानकारी के अनुसार माईनिंग अफसर हरमनप्रीत सिंह पुत्र बलवंत सिंह वासी गली नं. 2 नजदीक कुंदन पैलेस अजीमगढ़ अबोहर अपनी मोपड़ पर अपने घर जा रहा था कि ढाणी विशेषरनाथ के निकट कुछ कार सवारों ने हमला कर दिया। घायल हरमनप्रीत को उपचार के लिए फरीदकोट रैफर किया गया। पुलिस ने हरमनप्रीत के बयानों पर मुकदमा नं. 8, 29.01.23 भांदस की धारा 307, 324, 34आईपीसी के तहत 4 अज्ञात लोगों के खिलाफ इरादा कत्ल का मामला दर्ज किया है। डीएसपी ने बताया कि मामले की जांच जारी है। जल्द आरोपियों को काबू किया जायेगा।
फोटो 8: फाईल फोटो डीएसपी सुखविंद्र सिंह व घायल हरमनप्रीत।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
जयपुर03मई24**मुद्रा कॉइन कंपनी द्वारा ठगे हुए पीड़ितों ने अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एवम सामा0 न्याय संगठन के समक्ष लगाई गुहार।
मुजफ्फरनगर03मई2024*एसएसपी व एसपी ग्रामीण के नेतृत्व में बुढ़ाना पुलिस का जलवा कायम।
जयपुर03मई2024*अंतर सदन नृत्य प्रतियोगिता