इटावा27जनवरी*जसवंतनगर की वीडियो क्रियेटर दिव्या यदुवंशी का ‘कस्टमर केयर’ कॉमेडी वीडियो हो रहा बायरल
कस्टमर केयर द्वारा की जाने वाली अनावश्यक कॉल को लेकर बनाया गया वीडियो
इटावा। जसवंतनगर की दिव्या यदुवंशी का कस्टमर केयर का एक वीडियो यूट्यूब पर खूब बायरल हो रहा है। दिव्या यादव व उनकी टीम ने कस्टमर केयर द्वारा मोबाइल धारकों को की जाने वाली अनावश्यक कॉल को लेकर वीडियो तैयार किया है। जिसे युवाओं द्वारा बहुत पसंद किया जा रहा है।
चौधरी सुघर सिंह इंटर कालेज जसवंतनगर की 12वीं कक्षा की छात्रा दिव्या यदुवंशी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब बायरल हो गया है वीडियो युवाओं को खूब पसंद आ रहा है व कॉमेडी से भरपूर है। वीडियो में दिखाया गया है कि विभिन्न मोबाइल नम्बर की कंपनियाँ कस्टमर को अनावश्यक फ़ोन करके परेशान करती रहती है और तरह तरह का प्रलोभन भी देती है। बस इसी को लेकर वीडियो का निर्माण किया गया है वीडियो में अर्पित कुमार व विष्णु कुशवाहा ने भी काम किया है।
दिव्या यदुवंशी इंस्टाग्राम पर भी रील्स बनाती है और उनके वीडियो बायरल भी होते रहते है।स्कूल कालेज के युवा दिव्या यदुवंशी के वीडियो काफ़ी पसंद करते है। दिव्या फ़िलहाल कक्षा 12 की छात्रा है।
More Stories
मथुरा 22 अक्टूबर 26*79 वें निरंकारी संत समागम के लिए ब्रज से रवाना हुए भक्त
लखनऊ22 अक्टूबर 26*गन्ना संस्थान के गेट पर किसान नेता राकेश टिकैत समर्थकों के साथ धरने पर बैठे।
लखनऊ 22 अक्टूबर 26*ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर हमला*