मथुरा से संवाददाता बिजेन्दर यूपी आजतक की रिपोर्ट
मथुरा27जनवरी2023*मां कात्यायनी मंदिर का शताब्दी समारोह 29जनवरी से।
वृंदावन। 51 शक्तिपीठों में शामिल मां कात्यायनी पीठ का शताब्दी समारोह 29 जनवरी से 5 फरवरी तक विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों के मध्य मनाया जाएगा। धर्म नगरी वृंदावन में राधा बाग केशवाश्रम स्थित मां कात्यायनी पीठ (मंदिर) के शताब्दी समारोह को लेकर मंदिर परिसर में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। कात्यायनी ट्रस्ट के सचिव रविदयाल ने बताया कि 5 फरवरी (माघी पूर्णिमा) को मां कात्यायनी मंदिर के सौ वर्ष होने पर 29 जनवरी से 5 फरवरी तक शताब्दी वर्ष उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा एवं शतचंडी महायज्ञ का आयोजन होगा। जिसके तहत 29 जनवरी से 4 फरवरी तक ठा. राधारमण मंदिर के सेवायत व कथा व्यास श्रीवत्स गोस्वामी अपराह्न 3 से सायं 6.30 बजे तक श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण मां कात्यायनी और उनके भक्तों को कराएंगे। वहीं 5 फरवरी को प्रातः 10 से 11.30 बजे तक विशेष 4 आरती होंगी।
बाइट- रवि दयाल, सचिव कात्यायनी ट्रस्ट
More Stories
पूर्णिया बिहार 18 अक्टूबर2026 पूर्णिया में महापौर विभा कुमारी ने किया दो जगह पूजा मेले का भव्य शुभारंभ*
मुजफ्फरनगर: 18 अक्टूबर 26 गांजा आरोपी से कथित मारपीट पर अदालत सख्त, एसएसपी को भेजी आदेश की प्रति
लखनऊ 18 अक्टूबर 26*लखनऊ शिवा शर्मा हत्याकांड में बड़ी अपडेट*