September 23, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

प्रयागराज22जनवरी*भारतीय पत्रकार संघ के मेजा तहसील इकाई व जिला इकाई के पदाधिकारियों के नाम की घोषणा*

प्रयागराज22जनवरी*भारतीय पत्रकार संघ के मेजा तहसील इकाई व जिला इकाई के पदाधिकारियों के नाम की घोषणा*

प्रयागराज22जनवरी*भारतीय पत्रकार संघ के मेजा तहसील इकाई व जिला इकाई के पदाधिकारियों के नाम की घोषणा*

*मेजा,प्रयागराज।* भारतीय पत्रकार संघ की मजबूती एकजुटता एवं पत्रकार हित के दृष्टिगत जिला व तहसील इकाई स्तर पर पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से मनोनयन कर नई कार्यकारिणी का गठन रबिवार को मेजा तहसील परिसर मे संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष उमेश चंद्र द्विवेदी की उपस्थिति मे किया गया।जहां संघ से जुड़े राष्ट्रीय, प्रदेश,जिला व तहसील इकाई के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।जहां संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजबहादुर श्रीवास्तव के प्रस्ताव पर प्रदेश के स़ंगठन मंत्री जय प्रकाश द्विवेदी के अनुमोदन पर मेजा तहसील इकाई व जिला इकाई के पदाधिकारियों के नाम की घोषणा की गई।

जिसमें आशीष शुक्ल को तहसील इकाई मेजा का अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष एवं चंद्रमा प्रसाद को वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुशील दुबे को उपाध्यक्ष अतुल तिवारी को महामंत्री कमल नारायण पांडेय को संगठन मंत्री पंकज गुप्ता को संयुक्त मंत्री तहसील संरक्षक प्रभाकर श्रीवास्तव विधिक सलाहकार विपिन कुमार तिवारी को पद का दायित्व सौंपा गया।वहीं नीरज मिश्र को जिलाध्यक्ष व संजय शुक्ल को जिलाध्यक्ष यमुनापार व वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष व मुकेश उपाध्याय को जिला महामंत्री का पदभार सौंपा गया।

भारतीय पत्रकार संघ के पदाधिकारियों के चुनाव के दौरान संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष उमेश चंद्र द्विवेदी ने उपस्थित पत्रकारों से गरिमा अनुरूप निष्ठापूर्वक, निष्पक्षता, निर्भीकता व ईमानदारी के साथ समाचार संकलन करने की बात कही गई।जहां प्रदेश के संगठन मंत्री जय प्रकाश द्विवेदी ने पत्रकारों से समाज मे अपने गरिमा को बनाऐ रखने की अपील करते हुऐ कहा कि पत्रकार ईमानदारी से कार्य करते रहे यदि उन्हें इसमें मे कोई समस्या उत्पन्न होती है तो संगठन हमेशा उनके साथ खड़ा है।जिलाध्यक्ष नीरज मिश्र ने कहा कि वह स्वयं एवं संगठन हमेशा पत्रकार हित मे तत्पर है,कभी समाचार संकलन को लेकर यदि कभी कोई समस्या उत्पन्न होती है तो उसे संज्ञान मे लाया जाना चाहिए जिससे उस समस्या का त्वरित रूप से निराकरण हो सके।

बैठक मे राष्ट्रीय अध्यक्ष उमेश चंद्र द्विवेदी कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण कुमार द्विवेदी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजबहादुर श्रीवास्तव प्रदेश संगठन मंत्री जय प्रकाश द्विवेदी जिलाध्यक्ष नीरज मिश्र जिलाध्यक्ष यमुनापार व वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष संजय शुक्ल जिला महामंत्री मुकेश उपाध्याय तहसील अध्यक्ष मेजा आशीष शुक्ल चंद्रमा प्रसाद सुशील दुबे अतुल तिवारी कमल नारायण पांडेय पंकज गुप्ता प्रभाकर श्रीवास्तव नितिन तिवारी भोला नाथ शुक्ल विकास द्विवेदी बृजेश कुमार पांडेय सहित काफी संख्या मे इलेक्ट्रॉनिक व प्रिंट मीडिया से जुड़े पत्रकार उपस्थित रहे।

 

Taza Khabar