औरैया14दिसम्बर2022*कई महीने से सड़क पर भरा पानी ग्रामीण परेशान।
-दे रही संक्रमित बीमारियों को दावत
औरैया-बिधूना क्षेत्र के ग्राम पंचायत असजना के मजरा बड़े का पूर्वा में, तैनात सफाई कर्मी के ना आने से सड़क पर जलभराव होने के कारण गंदगी फैली हुई है। आपको बताते चलें कि स्थानीय लोग मुन्नू लाल ,आशा देवी, रामकुंवार, सोमवती मुन्नी राधा विमला शांति सुघर सिंह का कहना है कि सफाई कर्मी दो से तीन महीनों में कभी कबार एक बार आता है। और वह भी खानापूर्ति करके चला जाता है गलियों में भरा बदबूदार पानी जिसमें पनप रहे जहरीले मच्छर संक्रमित कई बीमारियों को दावत दे रहे हैं जैसे कि चिकनगुनिया वायरल फीवर मलेरिया जैसी घातक बीमारियों फैलने का खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत कई बार प्रधान व ग्राम पंचायत सचिव से भी की है लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई है। जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। सफाई कर्मी अपने मनमाने ढंग से प्रधान के कहने से कार्य करता है दरवाजे के सामने भरा बदबूदार नालियों में पानी से लोगों का जीना बेहाल है जबकि सरकार के द्वारा स्वच्छ भारत मिशन योजना व साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है फिर भी तैनात सफाई कर्मी साफ सफाई पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है लोगों ने जब सफाई कर्मी से सफाई करने के लिए कहा तो कहने लगा की जब समय मिलेगा तो देख लेंगे लोगों ने नालियों की शीघ्र साफ-सफाई करवाने के लिए शासन व प्रशासन से कि
मांग । इस संबंध में प्रधानउमा देवी से बात करना चाहता तो संपर्क नहीं हो पाया।
More Stories
देवरिया 28 अक्टूबर 26*सलेमपुर में रंजना भारती ने चलाया ‘हर गाँव, हर बूथ PDA जनसंवाद’ अभियान
पूर्णिया बिहार 28 अक्टूबर26 *पुलिस दीदी टीम की जिलेभर में मुहिम तेज/संवेदनशील स्थानों पर नियमित गश्ती /
मथुरा 28 अक्टूबर 26*थाना वृन्दावन पुलिस द्वारा एक 01 अभियुक्त को 01 अवैध चाकू सहित किया गिरफ्तार ।*