झांसी 13 दिसंबर। मऊरानीपुर नवीन मंडी में मंगलवार को मचा हड़कंप।
उप जिला अधिकारी मऊरानीपुर मृत्युंजय नारायण मिश्रा के द्वारा मंडी में आने जाने वाले किसानों से पर्ची काटकर अवैध वसूली की जा रही थी। जिस को संज्ञान में लेते हुए उन्होंने मौके पर पहुंचकर मंडी में आए हुए किसानों को एवं वाहन चालकों से मामले की जानकारी ली। इस दौरान वाहन चालकों ने बताया कि सब्जी मंडी में आते है तो उन्हें पर्ची काट कर दी जाती है। जिस पर नगरपालिका लिखा हुआ होता है। इस संबंध में उपजिलाधिकारी ने मौके से पर्ची काट रहे युवा को पकड़ा और अपने साथ ले आए। पकड़े गए युवक को थाने में पुलिस के सुपुर्द किया गया साथ ही मामले को लेकर कारवाही की जा रही है।
झांसी से सुरेन्द्र द्विवेदी की रिपोर्ट यूपी आजतक।

More Stories
अयोध्या3मई26*श्रद्धालु की मोबाइल चोरी करने वाला गिरफ्तार (विनय सिन्हा)
जालौन 3मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर जालौन केई कुछ महत्वपूर्ण खबरें
जालौन3मई26*मनुष्य के जीवन मे भोजन की तरह से सत्संग की भी आवश्यकता होती है