झांसी 12 । मऊरानीपुर नगर के एक राशन विक्रेता द्वारा संबंधित विभाग के जिम्मेदार अधिकारी पर रिश्वत मांगने का लगाया आरोप।
राशन विक्रेता श्यामसुंदर नामदेव के द्वारा जिलाधिकारी के नाम उप जिलाधिकारी मऊरानीपुर को शिकायती पत्र देते हुए अवगत कराया गया कि विभाग के एक जिम्मेदार अधिकारी एवं उनके कर्मचारी के द्वारा उसके कोटे का निरीक्षण किया जाता है। साथ ही निरीक्षण के उपरांत उसे ऑफिस में बुलाकर उससे 50,000 रिश्वत की मांग की जाती है। नही होने पर 20,000 की मांग की जाती है। राशन विक्रेता ने उप जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देते हुए संबंधित अधिकारियों के खिलाफ जांच का कानूनी कार्यवाही करने की मांग की।
झांसी से सुरेन्द्र द्विवेदी की रिपोर्ट यूपी आजतक।

More Stories
पूर्णिया बिहार 6 यई 26 स्वीटी सहरावत की दबिश, मोबाइल गैंग का भंडाफोड़
पूर्णिया बिहार 6 मई 26 इंसाफ़ की चीख़, ख़ामोश क़ब्रें
अयोध्या6मई26*प्रतिबंधित हरे पेडों पर रात मे चला आरा,प्रशासन पर उठे सवाल