पंजाब 11 दिसम्बर *दविंद्र कुमार खालसा ने बेअदबी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की
अबोहर, 11 दिसंबर (शर्मा/सोनू): दविंद्र कुमार खालसा पुत्र दलीप कुमार वासी राजपुरा के बयानों के आधार पर उसके साथ मारपीट करने व केश खींचने तथा पगड़ी उतारने के आरोप में मुकदमा नं. 126, 8.12.22 भांदस की धारा 323, 448, 295ए, 295, 34 आईपीसी के तहत सतपाल उर्फ पवन कुमार पुत्र सुलतान राम, सुभाष चंद्रपुत्र हरपाल राम वासी राजपुरा के खिलाफ मामला दर्ज किया था। दविंद्र कुमार खालसा ने उक्त आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। खालसा ने बताया कि दोनों आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते शराब पीकर उसके पम्प पर आए और उसके साथ मारपीट करते हुए पगड़ी उतार दी व केश खीचें। इधरडीएसपी विभोर शर्मा ने बताया कि आरोपियों को पकडऩे के लिए छापेमारी जारी है।
फोटो:5, पुलिस पार्टी, दविंद्र खालसा व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
सतना9अगस्त26*मॉर्चुरी में हो रहा था पोस्टमॉर्टम, पौने दो घंटे तक देखती रहीं छात्राएं, जिला अस्पताल में आई सामने बड़ी लापरवाही*
बाड़मेर9अगस्त26*खेत में 5 लाख रुपए दबाकर भूल गया किसान, जुताई के दौरान मिली रकम नोटों को चट कर गई दीमक*
कानपुर नगर9अगस्त26*शिवराजपुर खंड विकास अधिकारी युशवीस सिंह के ढीले रवैये से श्रद्धालु परेशान,