पंजाब 11 दिसम्बर *गांव मेहराणा में मंदिर की जमीन में धोखाधड़ी मामले की जांच जारी: एसडीएम
अबोहर, 11 दिसंबर (शर्मा/सोनू): तसहील सीतोगुन्नो के गांव मेहराना निवासी राज कमल पुत्र मनीराम ने एक प्रार्थना पत्र लिखकर उच्चाधिकारियों से मांग की थी कि गांव मेहराना में स्थित बिश्रोई समाज के मंदिर बना हुआ है जिसकी जमीन साहिब राम पुत्र बगड़ावत राम व पवन कुमार पुत्र साहब राम ने धोखाधड़ी की है। राज कमल ने बताया कि उक्त लोगों ने साजबाज होकर मंदिर की जमीन के लीज पेपर तैयार किये हैं जबकि उक्त लोगों का मंदिर से कोई भी लेना देना नहीं। उच्चाधिकारियों ने इस मामले की जांच के लिए एसडीएम को लिखा। एसडीएम ने इस मामले की तफतीश नायब तहसीलदार सीतोगुन्ना अविनाश चंद्र को भेजी। नायब तहसीलदार ने बताया कि इसकी रिपोर्ट एसडीएम अबोहर को सौंप दी गई है। एसडीएम ने कहा कि उनके पास रिपोर्ट आ गई है जल्द ही कार्यवाई अमल में लाई जायेगी। गौरतलब है कि महन्त मनोहर दास शास्त्री, सतपाल गोदारा, सुभाश धारनिया, देवी लाल गोदारा, नितीश डेलू, विनोद कुमार, प्रवीण, सुंदर धारनिया, देवीलाल, राज कमल, शिवराज, राजिंद्र कुमार, महावीर बेनीवाल, प्रदीप, ओमप्रकाश ने एसडीएम कार्यालय पहुंच कर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाई की मांग की थी।
फोटोङ:6, एसडीएम कार्यालय पहुचे ग्रामीण व जानकारी देते एसडीएम
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
महोबा 21 अक्टूबर 26*चरखारी में चना ब्लैक करने की सूचना पर पहुंचे विधायक बृजभूषण राजपूत, 100 बोरी चना लदी पिकअप पकड़ी
मथुरा21 अक्टूबर 26*यमुनापार में गत्ता फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक
कानपुर नगर 21 अक्टूबर 26*बिल्हौर में PDA चौपाल: सरकारी अस्पतालों में बदहाली पर बरसीं सपा नेत्री