बिहार10दिसम्बर2022*50 साल के टीचर को 20 साल की छात्रा से हो गया प्यार, दोनों ने रचाई शादी*
सोशल मीडिया में बिहार के रहने वाले पटना यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर मटुकनाथ और उनकी छात्रा जूली की प्रेम कहानी एक बार फिर चर्चा में है। दरअसल बिहार के समस्तीपुर में शिक्षक ने अपनी ही छात्रा से शादी कर ली हैै। इस शादी को लोग मटुकनाथ और जूली की लव स्टोरी से जोड़ कर देख रहे हैं। बताया जा रहा है कि समस्तीपुर के रोसड़ा की रहने वाली 20 साल की छात्रा श्वेता कुमारी इंग्लिश की कोचिंग लेने जाती थी। पढ़ाई के दौरान श्वेता का अपने 50 साल के इंग्लिश टीचर संगीत कुमार पर दिल आ गया। धीरे-धीरे संगीत को भी श्वेता से प्यार हो गया और फिर दोनों ने शादी कर ली। बताया जा रहा है कि शिक्षक की पत्नी का कई वर्ष पहले देहांत हो गया था। रिपोर्टर अमित पटेल
More Stories
पूर्णिया बिहार 18 अक्टूबर2026 पूर्णिया में महापौर विभा कुमारी ने किया दो जगह पूजा मेले का भव्य शुभारंभ*
मुजफ्फरनगर: 18 अक्टूबर 26 गांजा आरोपी से कथित मारपीट पर अदालत सख्त, एसएसपी को भेजी आदेश की प्रति
लखनऊ 18 अक्टूबर 26*लखनऊ शिवा शर्मा हत्याकांड में बड़ी अपडेट*