पंजाब08दिसम्बर2022*गांव मेहराणा में मंदिर की जमीन में धोखाधड़ी करने वाले पिता-पुत्र के खिलाफ कार्यवाई की मांग
अबोहर, 08 दिसंबर (शर्मा/सोनू): तसहील सीतोगुन्नो के गांव मेहराना निवासी राज कमल पुत्र मनीराम ने एक प्रार्थना पत्र लिखकर उच्चाधिकारियों से मांग की थी कि गांव मेहराना में स्थित बिश्रोई समाज के मंदिर बना हुआ है जिसकी जमीन साहिब राम पुत्र बगड़ावत राम व पवन कुमार पुत्र साहब राम ने धोखाधड़ी की है। राज कमल ने बताया कि उक्त लोगों ने साजबाज होकर मंदिर की जमीन के लीज पेपर तैयार किये हैं जबकि उक्त लोगों का मंदिर से कोई भी लेना देना नहीं। उच्चाधिकारियों ने इस मामले की जांच के लिए एसडीएम को लिखा। एसडीएम ने इस मामले की तफतीश नायब तहसीलदार सीतोगुन्ना अविनाश चंद्र को भेजी। नायब तहसीलदार ने बताया कि इसकी रिपोर्ट एसडीएम अबोहर को सौंप दी गई है। एसडीएम के दिशा निर्देशों पर ही अगली कार्यवाई अमल में लाई जायेगी। मामले की जांच जारी है। आज महन्त मनोहर दास शास्त्री, सतपाल गोदारा, सुभाश धारनिया, देवी लाल गोदारा, नितीश डेलू, विनोद कुमार, प्रवीण, सुंदर धारनिया, देवीलाल, राज कमल, शिवराज, राजिंद्र कुमार, महावीर बेनीवाल, प्रदीप, ओमप्रकाश ने एसडीएम कार्यालय पहुंच कर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाई की मांग की।
फोटो:2, एसडीएम कार्यालय पहुचे ग्रामीण।

More Stories
अयोध्या3मई26*श्रद्धालु की मोबाइल चोरी करने वाला गिरफ्तार (विनय सिन्हा)
जालौन 3मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर जालौन केई कुछ महत्वपूर्ण खबरें
जालौन3मई26*मनुष्य के जीवन मे भोजन की तरह से सत्संग की भी आवश्यकता होती है