पंजाब08दिसम्बर2022*महिला के साथ अश्लील हरकतें करने व मारपीट करने के आरोप में 5 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
संदीप कौर ने डीएसपी अबोहर से मिलकर अपने परिवार की सुरक्षा की मांग की
अबोहर, 08 दिसंबर (शर्मा/सोनू): थाना खुईयांसरवर पुलिस ने महिला के घर में घुस कर अश्लील हरकतें करने के आरोप में पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पीडि़ता संदीप कौर पत्नी रणजीत सिंह वासी दलमीर खेड़ा ने डीएसपी से मिलकर मांग की है कि यदि मुझे या मेरे परिवार को कोई हानि होती है तो उसके जिम्मेवार कुलविंद्र सिंह पुत्र मक्खन सिंह, मलकीत सिंह पुत्र जागीर सिंह, मनप्रीत सिंह पुत्र मक्खन सिंह, वीरपाल कौर पत्नी मनप्रीत सिंह, बिट्टु सिंह पुत्र बूटा सिंह वासी दलमीरखेड़ा होंगे। महिला ने मांग की है कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाये।
थाना खुईयांसरवर पुलिस ने संदीप कौर पत्नी रणजीत सिंह वासी दलमीरखेड़ा के बयानों पर मुकदमा नं. 140, 7.12.2022 भांदस की धारा 452, 354, 341, 323, 148, 149 के तहत उक्त आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सभी आरोपियों ने संदीप कौर को बुरी तरह मारपीट की व बुरा व्यवहार किया।
फोटो: 3, संदीप कौर से मारपीट करते आरोपी (फाईल फोटो) व जानकारी देते पति-पत्नी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
कानपुर नगर 21 अक्टूबर 26*बिल्हौर में PDA चौपाल: सरकारी अस्पतालों में बदहाली पर बरसीं सपा नेत्री
सिंगरौली 21 अक्टूबर 26*SDM देवसर की भूमिका पर सवाल, आखिर किसके संरक्षण में चल रहा कथित खेल?
सहारनपुर 21 अक्टूबर 26*01 नवंबर को सहारनपुर में लगेगा मेगा शिविर, गरीबों तक पहुंचेगा सरकारी योजनाओं का लाभ…*