झांसी 05 दिसंबर। ससुरालियों की पुलिस से शिकायत करती बसरिया गांव की महिला।
मऊरानीपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली ग्राम बसरिया निवासी एक विवाहिता महिला ने सोमवार को मऊ रानीपुर कोतवाली पहुंचकर पुलिस को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि ससुराली जनों के द्वारा उसके साथ मारपीट की जा रही है। महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि वह एक वर्ष बाद मायके से ससुराल बसरिया लौटी है। उसके बावजूद भी ससुराली जनों द्वारा उसके साथ आये दिन मारपीट की जा रही है। पति, सास, ससुर सहित अन्य परिवार के लोगों द्वारा महिला ने मारपीट करते हुए घर से बाहर निकाल दिया। पीड़िता ने पुलिस से ससुरालीजनों पर कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है।
झांसी से सुरेन्द्र द्विवेदी की रिपोर्ट यूपी आजतक।
More Stories
नई दिल्ली 29 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
नई दिल्ली 29 अक्टूबर 29* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *आज का राशिफल*
नई दिल्ली 29 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर इतिहास की 29 अक्टूबर 2025 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश…*