झांसी 05 दिसंबर। मिनी सामुदायिक स्वास्थ्य का निरीक्षण करते मऊरानीपुर खंड विकास अधिकारी।
बड़ागांव में बनाए जा रहे कॉमन सर्विस सेंटर की छत तीन दिन पूर्व ढ़लते समय अचानक भरभरा कर गिर गई थी। जिसका समाचार अखबार में प्राथमिकता से प्रकाशित होने के बाद मऊरानीपुर बीडीओ ने सोमवार को गांव पहुंचकर निर्माण कार्य की जांच परख की गई जिसमें तमाम प्रकार की खामियां सामने आई। सोमवार को मऊरानीपुर खंड विकास अधिकारी गणेश वर्मा ने ग्राम पंचायत बड़ागांव पहुंचे और सचिव दिलीप कुमार एवं प्रधान से कहा कि इंजीनियर की मौजूदगी में गुणवत्ता पूर्ण तरीके से कॉमन सर्विस सेंटर का निर्माण कार्य मानक अनुसार पूरा किया जाये। उन्होंने कहा कि बड़ागांव में सरकारी भवन पंचायत विभाग द्वारा चार लाख रुपयों की लागत से बनाया जा रहा है। जिसमें निर्देशित करते हुए कहा कि छत में तीन सूती तथा पिलरों से चार सूती सरिया का उपयोग किया जाए। वही ग्रामीणों द्वारा सरकारी भवन की छत गिरने को लेकर तमाम प्रकार के कयास लगाए जा रहे है।
झांसी से सुरेन्द्र द्विवेदी की रिपोर्ट यूपी आजतक।
More Stories
कानपुर नगर 21 अक्टूबर 26*बिल्हौर में PDA चौपाल: सरकारी अस्पतालों में बदहाली पर बरसीं सपा नेत्री
सिंगरौली 21 अक्टूबर 26*SDM देवसर की भूमिका पर सवाल, आखिर किसके संरक्षण में चल रहा कथित खेल?
सहारनपुर 21 अक्टूबर 26*01 नवंबर को सहारनपुर में लगेगा मेगा शिविर, गरीबों तक पहुंचेगा सरकारी योजनाओं का लाभ…*