कौशाम्बी02दिसम्बर*भरभरा कर गिरा दलित परिवार का कच्चा मकान बाल बाल बचा परिवार हजारों का नुकसान*
*तमाम प्रयास के बाद भी झोपड़पट्टी में रहने वाले गरीबों को नहीं मिल सका प्रधानमंत्री आवास का लाभ*
*करारी कौशांबी* मंझनपुर तहसील क्षेत्र के कौशांबी ब्लाक के अंतर्गत मालीपुर उर्फ महाराजगंज में गरीब परिवार का मकान भरभरा कर गिर गया है जिससे गरीब की पूरी गृहस्थी मकान के मलबे में दब गई है गरीब के मकान गिर जाने के बाद प्रधानमंत्री आवास योजना की धांधली की हकीकत एक बार खुलकर फिर सामने आ गई है यदि प्रधानमंत्री आवास योजना का संचालन निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से हुआ होता तो गरीब के पास पक्का आवास होता और आज यह दुर्दिन के दिन उसे ना देखने पड़ते लेकिन तमाम प्रयास के बाद भी गरीब को पीएम आवास योजना का लाभ नहीं मिल सका जिससे मजबूर होकर वह झोपड़ी नुमा आवास में जीवन गुजार रहा था
जानकारी के मुताबिक करारी थाना क्षेत्र के अंतर्गत मालीपुर उर्फ महाराजगंज का गरीब बोधे गौतम मजदूरी कर कर अपने परिवार का पालन पोषण करता है बोधे गौतम कई सालों से अपने यही कच्चा मकान में अपने परिवार के साथ रहता था शुक्रवार की सुबह करीब 6:00 बजे अचानक गरीब का आशियाना ढह गया पीड़ित परिवार का कहना है की कई सालो से अधिकारियों का दरवाजा खटखटाते है आज तक पीड़ित परिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिल सका पीड़ित परिवार का कहना है कि अगर सीडीओ इसकी निष्पक्ष जांच कराते हैं तो पीड़ित परिवार को जरूर प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिल सकेगा
More Stories
अलवर 1 अक्टूबर 26*आदिनाथ पब्लिक स्कूल अलवर में एक्टिविटी बेस्ड लर्निंग कार्यशाला आयोजित*
रायगड 1 अक्टूबर 26*रायगड किनारपट्टीवर ‘सागर कवच अभियान २०२६’ मोहीम युद्धपातळीवर सुरू; जल, भूमी आणि हवाई मार्गांवर कडक पहारा
नई दिल्ली 1 अक्टूबर 2026* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर गुरुवार, 01 अक्टूबर 2026 के मुख्य समाचार*