झांसी 01 दिसंबर *खेल खेल में हुए विवाद के बाद गांव की कुछ लोगों के द्वारा दूसरे पक्ष के लोगों को धमकाया जा रहा है।
खेल खेल में हुए विवाद के बाद गांव की कुछ लोगों के द्वारा दूसरे पक्ष के लोगों को धमकाया जा रहा है। जिससे पीड़ित पक्ष ने पुलिस उपाधीक्षक की शरण ली। मऊरानीपुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली थाना तोड़ी फतेहपुर के ग्राम रेवन में रहने वाली निशा पुत्री मुकेश रैकवार ने पुलिस सीओ को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि क्रिकेट खेलने के दौरान उसके छोटे भाई का विवाद कुछ लड़कों से हो गया। तो उस लड़के के परिजनों के द्वारा उनके घर जाकर उन्हें धमकाया जा रहा है साथ ही उनके साथ अभद्रता की जा रही है। पीड़ित ने गुरुवार को अपने परिजनों के साथ पुलिस क्षेत्राधिकारी कार्यालय पहुंचकर उक्त मामले से पुलिस को अवगत कराते हुए अपनी जान माल एवं परिवार की सुरक्षा की मांग की।
झांसी से सुरेन्द्र द्विवेदी की रिपोर्ट यूपी आजतक।

More Stories
गोरखपुर/लखनऊ29अगस्त 26*सीएम योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए की समीक्षा।
सहारनपुर 29अगस्त 26राष्ट्रीय खेल दिवस पर मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय में खेल प्रतियोगिताएं आयोजित…
पूर्णिया बिहार 29 अगस्त 26 *पूर्णिया के इंदिरा गांधी स्टेडियम में आज लगेगा मेगा रोजगार मेला*