औरैया29नवम्बर2022*मण्डलायुक्त ने बृद्धाश्रम आनेपुर औरैया का किया औचक निरीक्षण।
आज दिनांक – 29 नवंबर 2022 को माधव हैप्पी ओल्ड एज होम ( वृद्धाश्रम) आने पुर औरैया में मंडल आयुक्त डॉ0 राजशेखर महोदय जी के द्वारा औचक निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान उन्होंने वृद्ध आश्रम में संचालित वृद्ध महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा अगरबत्ती धूप बत्ती धूप कोन आदि सामग्री का निर्माण करती हुई वृद्ध महिलाओं को देखा और उनका मनोबल बढ़ाया जिसमें राजा बेटी विगत 5 वर्षों से वृद्ध आश्रम में रह रही हैं तथा वृद्ध महिला स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष भी हैं उनकी दास्तां को सुनकर वह भावविभोर हो उठे उसके बाद वृद्ध आश्रम में वृद्ध महिलाओं द्वारा मूंग की दाल मूंगौड़ी देखकर खुश हुए और एक डिब्बा भी भेंट स्वरूप वृद्ध महिलाओं ने महोदय जी को भेंट किया उसके उपरांत वृद्ध स्वयं सहायता समूह द्वारा वहां पर वृद्ध आश्रम द्वारा बागवानी में प्याज व गोभी की पौध वृद्धजनों के द्वारा लगाते हुए देखकर अत्यंत खुश हुए उसके पश्चात उन्होंने वृद्धजनों के हाल-चाल लिए तथा वृद्ध आश्रम की समस्त गतिविधियों का अल्बम संस्था संस्थापक जी के द्वारा दिखाया गया जिसे देखकर वह बहुत खुश हुए और कहा कि प्रशासन की ओर से जो भी सहयोग होगा वह अच्छे से अच्छा करने का प्रयास अनवरत किया जाता रहेगा इसी बीच जिलाधिकारी महोदय जी भी वृद्धाश्रम के समस्त क्रिया कलापों को देखकर बहुत खुश हुए व सराहना की कार्यक्रम में उपस्थित जिलाधिकारी महोदय श्री प्रकाश चन्द्र श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक चारू निगम, मुख्य विकास अधिकारी अनिल सिंह उप जिला अधिकारी मनोज सिंह सदर औरैया समाज कल्याण अधिकारी डॉ0 इंद्रा सिंह संस्था सचिव श्री राजवर्धन शुक्ल संस्था कोषाध्यक्ष अनुराधा शुक्ला राष्ट्रीय कवि अजय अंजाम वृद्धाश्रम प्रबंधक नरेंद्र पाल हिमांशु मिश्रा शुशील कुमार अनिल कुमार हरदीप लालमणि आदि स्टाफ मौजूद रहा।

More Stories
नई दिल्ली30 अप्रैल 2026-यूपीआजतक न्यूज चैनल पर आज की देश की कुछ खास खबरें
धार 30अप्रैल26*मध्य प्रदेश धार में भीषण सड़क हादस..!*
NEW DELHI 30APRAIL 2026*TODAYS TOP NEWS*