पंजाब26नवम्बर2022*150 बोतल शराब मामले में दूसरा आरोपी अमरजीत सिंह काबू
अबोहर, 26 नवंबर (शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के आईजी जसकरण सिंह, फाजिल्का के एसएसपी भूपिंद्र सिंह के दिशा निर्देशों पर एसपीडी गुरविंद्र सिंह संघा, डीएसपी बल्लुआना विभोर शर्मा, डीएसपी अबोहर सुखविंद्र सिंह बराड़ द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए नगर थाना के प्रभारी गुरमीत सिंह, चौकी सीडफार्म के प्रभारी हरमेश कुमार व अन्य पुलिस पार्टी ने 150 बोतल अवैध शराब मामले में दूसरे आरोपी अमरजीत सिंह पुत्र हरनाम सिंह वासी पक्का सीडफार्म को काबू करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को आज अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जायेगा। आरोपी के खिलाफ नगर थाना पुलिस ने मुकदमा नं. 296, 8.11.22 एक्साईज एक्ट के तहत गुरदेव सिंह उर्फ गेसू व अमरजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया था। गुरदेव सिंह को पुलिस ने पहले काबू कर लिया था जबकि अमरजीत फरार हो गया था।
फोटो:1, पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
पूर्णिया बिहार 6 अगस्त 26 *पूर्णिया का मखाना अब विश्वस्तरीय, एमएसपी पर जारी है चर्चा ! दिलीप संघाणी*
कौशाम्बी6अगस्त26*उप जिलाधिकारी ने ग्राम हिसामपुर परसखी में भूमि विवाद की 10 शिकायतों का मौके पर कराया निस्तारण*
सुल्तानपुर6अगस्त26*लाखीपुर ( दूबेपुर ब्लॉक)गांव में बड़े पैमाने पर बिजली चोरी के आरोप, विभाग से जांच की मांग*