औरैया 26 नवंबर *गाली देने का विरोध करने पर दबंग ने अधेड़ को लाठी मारकर किया घायल*
*पति को बचाने आई पत्नी को भी पीटा पुलिस से हुई शिकायत*
*बिधूना,औरैया।* बेवजह गालियां देने का विरोध करने पर दबंग ने अधेड़ को लाठी से मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है, वहीं उसे बचाने आई उसकी पत्नी की भी मारपीट की है। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बिधूना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम किंदरापुर्वा निवासी सुनील कुमार पुत्र चंद्रभान ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि बीती रात उसका पड़ोसी रामू कुमार पुत्र जगदीश उसे बेवजह गाली-गलौज करने लगा गालियां देने से मना करने पर उसने लाठी से उसके सिर पर वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया जब उसकी पत्नी उसे बचाने आई तो आरोपी ने उसकी पत्नी की भी मारपीट की है। घायल की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इस संबंध में कोतवाल जीवाराम ने बताया है कि मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

More Stories
जोधपुर6अगस्त26*RAS अधिकारी प्रियंका विश्नोई मौत मामले में कोर्ट के आदेश के बाद वसुंधरा हॉस्पिटल के खिलाफ नई एफआईआर दर्ज की गई है।_*
उत्तर प्रदेश6अगस्त26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
पूर्णिया बिहार 6 अगस्त 26 *पूर्णिया का मखाना अब विश्वस्तरीय, एमएसपी पर जारी है चर्चा ! दिलीप संघाणी*