झांसी 25 नवंबर। राजकीय इंटर कॉलेज खडौरा मे पुलिस ने यातायात संबंधी जानकारी दी।
ग्राम पंचायत खडौरा में स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में छात्र, छात्राओं को यातायात नियमों के बारे में पुलिस उपाधीक्षक प्रज्ञा पाठक ने कहा कि चार पहिया वाहन में सीट बैल्ट तथा दोपहिया वाहन में हेलमेट का लगाकर जरूर चलें जिससे आप, आपका साथी एवं परिवार सुरक्षित रहेगा। उन्होंने कहा कि आप लोगों की सुरक्षा में पुलिस हमेशा तत्पर है कही किसी को कोई दिक्कत हो तो तुरंत सूचित करें। वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात नही करें।
कोतवाल रणविजय सिंह ने बच्चों को सुरक्षित यात्रा के लिए नियमों का पालन करने की बात कही।
संगीत गुरु पूर्व शिक्षक परशुराम पाठक ने कहा कि बेटियां किसी से कम नही है वह देश का भविष्य है। उन्होंने सीओ प्रज्ञा पाठक की सफलता से छात्राओं को आगे बढ़ने एवं प्रेरणा लेने को जागरूक किया। अतिथियों का स्वागत प्रधानाचार्य नंदकिशोर शर्मा, सोनम राजा बुंदेला, प्रधान मनोज यादव ने फूलमाला पहनाकर किया। महिला कांस्टेबल बिनीता एवं दीक्षा ने महिला सशक्तिकरण के तहत जागरूक करते हुए कहा कि 1090 एवं 112 नंबर कोई भी परेशानी होने पर तुरंत सूचना दें साथ ही महिला हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराएं। कार्यक्रम का संचालन सुमित पाठक ने किया। इस दौरन संदीप तिवारी, लकी महाराज, मस्तराम शर्मा, हेमंत मिश्रा, हरिशंकर सोनी , इंद्रपाल सिंह, ब्रिजेन्द्र यादव, दिग्विजय बुंदेला मौजूद रहे।
झांसी से सुरेन्द्र द्विवेदी की रिपोर्ट यूपी आजतक।

More Stories
पूर्णिया बिहार 14 मार्च 26* जनगणना से जन कल्याण: पूर्णिया में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू*
कौशाम्बी 14 मार्च 26*खड़ी फसल में दबंगों द्वारा हो रहे निर्माण में मौके पर पहुंचे न्यायिक मजिस्ट्रेट*
कानपूर नगर १४ मार्च २६ * एनएच-19 पर बस, ट्रेलर और कंटेनर की टक्कर में दो यात्रियों की मृत्यु, घायलों का हैलट अस्पताल में उपचार