*प्रत्येक वार्ड भाजपा की जीत संगठन का लक्ष्य- अनीता त्रिपाठी*
*एमएलसी निर्मला पासवान ने कहा कि योगी जी की सरकार में हुआ है सबका विकास*
कौशाम्बी25नवम्बर2022*नगर पालिका परिषद मंझनपुर के वार्ड सावित्रीबाई फूले नगर में हुई बैठक*
*कौशाम्बी।* नगर पालिका परिषद मंझनपुर में निकाय चुनावों की तैयारियां युद्ध स्तर पर शुरू हो गई हैं इसी क्रम में शुक्रवार को नगरपालिका के सावित्रीबाई फुले नगर में संगठन की एक बैठक आहूत की गई बैठक में बतौर मुख्य अतिथि एमएलसी निर्मला पासवान मौजूद रही जबकि अध्यक्षता पार्टी की जिला अध्यक्ष अनीता त्रिपाठी ने किया। इस मौके पर पालिका के संयोजक दिनेश कुमार पांडे और मंडल अध्यक्ष महेश लोधी भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में बोलते हुए पार्टी की जिला अध्यक्ष अनीता त्रिपाठी कहा कि हमारा लक्ष्य है कि हम नगर निकाय के प्रत्येक वार्ड में जीत दर्ज करें जिससे आगामी समय में हमारे नगर पालिका परिषद में होने वाले अध्यक्ष को विकास की मुख्यधारा बनाने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
इस मौके पर एमएलसी व प्रभारी निर्मला पासवान ने कहा कि प्रदेश में योगी आदित्यनाथ जी की सरकार में समाज के हर वर्ग का विकास हुआ है। प्रदेश में ईमानदार शासन से जनता को भय एवं अराजकता से मुक्ति मिली है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि अब हम सबकी जिम्मेदारी बनती है कि केंद्र और राज्य के बाद अब नगर पालिका में भी भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों को जी दिलाएं जिससे सरकार के द्वारा चलाई जा योजना सीधे जनता तक पहुंच सके। इस मौके पर प्रमुख रूप से वार्ड के पालक दुर्गेश गुप्ता, वेद प्रकाश पाण्डेय, पप्पू चौधरी, अंशुल केसरवानी, नरेश केशरवनी, अशोक चौधरी, सत्यम, अनिल तिवारी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

More Stories
मिर्ज़ापुर4मई26*गलत अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट से मचा हड़कंप, 10 साल के बच्चे को बता दिया कैंसर।*
कानपुर देहात 4 मई26*जेल से छुड़ाने के नाम पर 8 लाख रुपये की ठगी
गोरखपुर4मई26*शिक्षामित्रों के मानदेय में 80% की वृद्धि, कल गोरखपुर में सीएम योगी करेंगे सम्मानित*