कौशाम्बी25नवम्बर2022*बाल कहानी लेखन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन*
*कौशाम्बी* बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित बाल कहानी लेखन प्रतियोगिता में जनपद के समस्त विकास खंडों से दस दस शिक्षको ने प्रतिभाग किया
डाइट प्राचार्य अनिल कुमार ने बताया कि प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्तर के बालक बालिकाओं के स्तरा अनुसार विभिन्न विषयों पर जैसे
महिला सशक्तिकरण , प्रेरक प्रसंग , कोविड 19 जागरूकता , पशु पक्षियों, पर्यावरण जागरूकता संदेश पर प्रतिभागियों ने स्वरचित कहानियों का लेखन कर अपने अंदर छुपे बाल कहानीकार का परिचय दिया । हिंदी विषय प्रवक्ता अरमा देवी ने कहानी लेखन संबंधी समस्त आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए प्रतियोगिता का आयोजन करवाया । उन्होंने बताया की इन्ही प्रतिभागियों से चयनित दो विजयी प्रतिभागी राज्य स्तर पर प्रतिभाग करने हेतु भेजे जाएंगे। दिशा निर्देशों का पालन करते हुए सभी प्रतिभागियों ने अपने लेखन कौशल का प्रयोग करते हुए अलग अलग कहानियां लिखते हुए प्रस्तुत किया। कहानी लेखन के लिए प्रतिभागियों को निर्धारित डेढ़ घण्टे दिए गए थे।इस मौके पर डायट के सभी वरिष्ठ प्रवक्ता, प्रवक्ता उपस्थित रहे।
More Stories
मुजफ्फरनगर 21 अक्टूबर 2026* वैभव चौधरी ने कराटे प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक, राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित
कानपुर नगर 21अक्टूबर 26*पुलिस स्मृति दिवस-2026 के अवसर पर वीर शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धासुमन अर्पित कर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि**
मथुरा21अक्टूबर26* मथुरा रिजर्व पुलिस लाइन में शहीद स्मारक स्थल पर स्मृति दिवस गरिमापूर्ण एवं सुसज्जित ढंग से मनाया गया