झांसी 24 नवंबर2022*मुख्य मंत्री ने करोड़ों की परियोजनाओं किया लोकार्पण एवं शिलान्यास।
झांसी में प्रबुद्धजन सम्मेलन और 327 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने जनता का अभिवादन करते हुए कहा की विधान सभा चुनाव के बाद किसी बड़े आयोजन के मध्यम से आपसे रूबरू नही हो पाया था। विधान सभा चुनाव के माध्यम से झांसी के मतदाताओं ने प्रदेश में फिर से आशीर्वाद प्रदान किया जिसका धन्यवाद। आज फिर से करोड़ो की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने का मोका मिला। बुंदेलखंड को प्रदेश और देश के अंदर सुखा, बदहाली, लूट खसोट के लिए जाना जाता था। कुछ स्वार्थी तत्वों द्वारा प्रदेश की सुंदर तस्वीर खराब तरीके से प्रस्तुत की जाती थी। उन्होंने इस विषय पर प्रधान मंत्री से बात की तो उन्होंने कहा अपना दौरा बुंदेलखंड से शुरू करे और उसकी बदहाल तस्वीर को बदल कर सुंदर बनाए। जिस पर पहली बार आते ही बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे की घोषणा की थी। चित्रकूट से दिल्ली की दूरी पांच घंटे में तय हो जाती है, आवागमन आसन हो गया है। पर्याप्त मात्रा में जल है, प्रधान मंत्री ने हर घर हर गांव में शुद्ध जल की आपूर्ति होने वाली है। इससे आधी से अधिक बीमारी समाप्त होगी। इससे कई लाभ मिलेंगे, दवा का खर्चा बचेगा,अब दूर तक पानी भरने नही जाना पड़ेगा। बुंदेलखंड डिफेंस कोरिडोर स्थापित हो रहा है। बुंदेलखंड में नौकरी रोजगार मिला है। माफिया अपराधियों का बोल बाला समाप्त, डकेतो झांसी से प्रारंभ की। चोर उचक्के अपराधी का साहस नहीं किसी के साथ छेड़खानी या किसी व्यापारी के साथ कोई घटना कर सके। पहले जनता की संपत्ति लूट ली जाती थी। अब सरकार लूट करने वालों की संपत्ति सरकार जब्त कर रही है। किसी व्यापारी या किसी आम व्यक्ति की जमीन पर कोई दबंग भू माफिया कब्जा किए है। तो उनके खिलाफ भी कार्यवाही होगी और सरकार लगातार कर रही है। माफियाओं के लिए सरकार काल बन गई है, माफियाओं की संपत्ति जब्त कर गरीबों को देंगे, उसी संपत्ति से विकास को आगे बढ़ाएंगे। बुंदेलखंड पर्यटन और निवेश का स्थान बन सकता है। डीएम झांसी द्वारा लिखी गई पर्यटन विकास की पुस्तिका का विमोचन किया है, जिसने बुंदेलखंड में अपूर विकास होगा। महारानी लक्ष्मी बाई के नेतृत्व में देश की आजादी के लिए खुद को बलिदान किया था। इसे कोई नही भूल सकता। उनका शोर्य और पराक्रम लोगों को 1857 की याद दिलाता है। बुंदेलखंड बदहाल था। लेकिन मैं आश्वस्त करना चाहता हूं बुंदेलखंड बदहाल नही होगा। सरकार लगातार विकास का कार्य कर रही है। गरीबों को आवास, पानी, शोंचल्य, उपलब्ध कराने का सरकार कार्य कर रही। रसोई गैस, बिजली कनेक्शन आदि सुविधाएं सरकार ने मुहैया कराई है। इसके साथ ही उन्होंने आगामी नगर निकाय चुनाव में फिर से भाजपा पर विश्वास बनाए रखने की अपील भी की।
झांसी से सुरेन्द्र द्विवेदी की रिपोर्ट यूपी आजतक।
More Stories
कानपुर देहात15अक्टूबर25*ADG_Knr द्वारा कोतवाली अकबरपुर का औचक निरीक्षण किया गया
हरियाणा15अक्टूबर25*किसान नेता को अमर्यादित ढंग से गिरफ्तार करने वाले पुलिसकर्मी को गिरफ्तार किया जाए।
अयोध्या15अक्टूबर25*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें