March 14, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

औरैया23नवम्बर2022*माँ आर के देवी महाविद्यालय, टीकमपुर फफूंद औरैया में शिविर*

औरैया23नवम्बर2022*माँ आर के देवी महाविद्यालय, टीकमपुर फफूंद औरैया में शिविर*

औरैया23नवम्बर2022*माँ आर के देवी महाविद्यालय, टीकमपुर फफूंद औरैया में शिविर*

*गेल (इंडिया) लिमिटेड पाता एवं नेशनल यूथ फाउंडेशन द्वारा निशुल्क मातृत्व एवं शिशु स्वास्थ्य परीक्षण का आयोजन*

*फफूंद,औरैया।* गेल (इंडिया) लिमिटेड एवं नेशनल यूथ फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में औरैया जिले के भाग्यनगर ब्लॉक के टीकमपुर में स्थित माँ आर के देवी महाविद्यालय में 19वें निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे आसपास के ग्रामीण क्षेत्र से लगभग 300 से अधिक मरीजों ने अपनी जांचे करवाई। इस शिविर में आंख-कान-नाक, दांत, मधुमेय, रक्तचाप, सामान्य स्वास्थ्य एवं ह्रदय से संबंधित जांचे की गई। शिविर का शुभ आरंभ नेशनल यूथ फाउंडेशन के प्रोजेक्ट डायरेक्टर समरेश राय और माँ आर.के.देवी महाविद्यालय के संस्थापक/प्रबंधक डॉ. जय गोपाल पाण्डेय द्वारा किया गया, प्रोजेक्ट मैनेजर प्रतीक तिवारी ने बताया कि शिविर कि यह शिविर गेल( इंडिया) लिमिटेड और नेशनल यूथ फाउंडेशन द्वारा किया जा रहा है व गेल द्वारा इस तरह के शिविरो का आयोजन क्षेत्र में लगातार कराया जाता रहेगा। इस स्वास्थ्य शिविर के आयोजन का उद्देश्य यह है कि ज्यादा से ज्यादा लोगो उन लोगो को स्वास्थ्य लाभ हो जो गरीब और असहाय है। डॉ एस जी मिश्रा ने ने बताया कि अधिकतर जांचे बच्चो और महिलाओं कि की गई जिनमे ज्यादातर जुखाम बुखार की समस्या देखने को मिली और इन बीमारियों से कैसे बचा जाए इसके बारे में जरुरी परामर्श दिया गया। शिविर के समापन अवसर पर डॉ. जय गोपाल पांडेय ने ग्रामीण परिवेश मे इस तरह के आयोजनों की महती आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि साधनहीन लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाओं को पहुंचाना हम सबका नैतिक और सामाजिक दायित्व है। प्रोजेक्ट डायरेक्टर श्री शमशेर राय ने पुनः पुनः इस प्रकार के शिविरों सहित अन्य स्वास्थ्य एवं दिव्यांग लोगों के लिए विशेष कैंप लगाने का संकल्प व्यक्त किया। आज के इस शिविर में डां.अश्वनी, डॉ.सुमित, डॉ.अरुण कुमार, डॉ.बिलाल, डॉ. मनोज, शारिका सिंह, प्रीति आर्या , निधि, शिवांगी, ऋषभ अवस्थी, ऋषि भदौरिया, दीपिका, श्रद्धा, नितिन राजपूत आदि के साथ महाविद्यालय प्रशासन एवं छात्र छात्राओं ने आए हुए मरीजों का सहयोग करते हुए सभी आगंतुकों का भी सहयोग किया। सभी आए हुए डॉक्टरों एवं समाजसेवियों के विदाई के अवसर पर डॉक्टर जय गोपाल पांडे द्वारा प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया तथा पुनः इस प्रकार के आयोजनों का संपूर्ण सहयोग के साथ आवाहन किया गया।

Taza Khabar