औरैया 23 नवंबर *माध्यमिक शिक्षक संघ ने जिला विद्यालय निरीक्षक को सौंपा ज्ञापन*
*मूल्यांकन पारिश्रमिक व बोनस भुगतान कराए जाने की मांग*
*औरैया 23 नवम्बर।* माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में मूल्यांकन पारिश्रमिक व बोनस भुगतान कराये जाने की मांग करते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक को एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें उन्होंने बताया कि मूल्यांकन हेतु ग्रांट पहले ही शासन से प्राप्त हो चुका है, लेकिन उसका भुगतान अभी तक नहीं हो सका। इसके साथ ही दीपावली त्यौहार पर घोषित बोनस का भुगतान भी अभी तक नहीं किया गया। पदाधिकारियों ने जिला विद्यालय निरीक्षक से शिक्षकों द्वारा कोरोना काल में भी जान जोखिम में डालकर मूल्यांकन किये जाने का हवाला देते हुए शीघ्र ही उनका मूल्यांकन पारिश्रमिक व बोनस का भुगतान कराये जाने की मांग की है। इस दौरान जिलाध्यक्ष सुनील कुमार मिश्रा, त्रिलोक बाजपेई, आशुतोष कुमार, पंकज कुमार, आशीष तोमर आदि लोग मौजूद रहे।
More Stories
नई दिल्ली 30 सितम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *बुधवार,के मुख्य समाचार*
दिल्ली30 सितंबर 26*सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से पूछा है कि कैंसर की 2700 रुपए वाली दवा पर 27 हजार रुपए MRP क्यों है?
लखनऊ 30सितंबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*