झाँसी20नवम्बर*ब्लॉक मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम।
झांसी 20 नवंबर । विकासखंड मऊरानीपुर में आवास दिवस का आयोजन ब्लॉक प्रमुख आनंद सिंह परिहार की अध्यक्षता मैं आयोजित किया गया। जिसमें खंड विकास अधिकारी गणेश कुमार वर्मा, हरिश्चंद्र पटेल, इंद्रविजय गौतम, रविशंकर राजपूत सचिव, ग्राम प्रधान गुड्डू मिस्त्री मऊदेहात, ग्राम प्रधान तिलैरा सहित भारी संख्या में लाभार्थी व अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहें। गणेश कुमार वर्मा द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना मुख्यमंत्री आवास योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया गया कि आवास पूर्णतया निशुल्क है तथा इसमें किसी भी स्तर पर कोई भी धनराशि यदि लाभार्थी से मांगी जाती है तो उसकी शिकायत संबंधित मोबाइल नंबर पर दर्ज कराएं जिससे भ्रष्टाचार में अंकुश लग सके। कार्यक्रम का संचालन मोहम्मद फैजान खान द्वारा किया गया।
झांसी से सुरेन्द्र द्विवेदी की रिपोर्ट यूपी आजतक।

More Stories
मथुरा 14 मार्च 26*थाना छाता पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को 35 पव्वा अवैध देशी शराब सहित गिरफ्तार किया गया ।*
अयोध्या १४ मार्च २६ * महिला का गंभीर आरोप, लेखपाल से मिली भगत कर दबंगों ने अवैध तरीके से कब्जाई ज़मीन, कटवा डाले पेड़
कौशाम्बी १४ मार्च २६ * तीन घरों में ताला तोड़कर चार लाख कीमत का सामान उठा ले गए चोर