झाँसी20नवम्बर*तेज रफ्तार कार के चलते एक मासूम बच्ची की चली गई जान।
झांसी 20 नवंबर। कार सवारों को मौके पर मौजूद लोगों ने पकड़ कर किया पुलिस के सुपुर्द। ग्राम मारकुआं थाना गरौठा निवासी गिरेंद्र की पुत्री परी उम्र 5 वर्ष जो कि अपने घर के बाहर खेल रही थी। तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार चार पहिया गाड़ी ने मासूम बच्ची को अपनी चपेट में ले लिया। गाड़ी की चपेट में आने से मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। तो वह आनन-फानन में बच्ची को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मऊरानीपुर पर लाया गया। जहां पर चिकित्सकों के द्वारा बच्ची को मृत घोषित कर दिया गया। तो वही परिजनों में घटना के बाद कोहराम मच गया। घटना की जानकारी गरौठा पुलिस को दी गई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही शुरू की।
झांसी से सुरेन्द्र द्विवेदी की रिपोर्ट यूपी आजतक।

More Stories
अयोध्या3मई26**भाजपा जिला कार्यालय में जिला कार्यसमिति एवं जिला प्रशिक्षण योजना बैठक संपन्न*
श्रीगंगानगर3मई26*विधायक द्वारा अधिवक्ताओं को अपराधी बताना निन्दनीय कृत्य है : एड. राजेश भारत, IDP*
नैनीताल3मई26*हाथी के हमले के बाद वन विभाग ने किया अलर्ट जारी,जंगल में बढ़ाई गश्त।