कौशाम्बी20नवम्बर*दबंगों ने डम्फर चालक को पीटकर छीनी नगदी*
*कौशांबी* चरवा थाना क्षेत्र के बरियावां गांव निवासी गैंदलाल पुत्र रिवाई डम्फर चालक है और 19 नवंबर को वह डम्फर लेकर सराय अकिल कोतवाली क्षेत्र के जयंतीपुर गांव स्थित राम सजीवन सिंह डिग्री कॉलेज के पीछे टाटा प्रोजेक्ट कंपनी के पास गए थे जहां पहले से उनकी बालू रखी थी वह अपनी बालू को ट्रैक्टर में उठवा रहे थे इसी बीच दबंग रजनीश पांडेय पहुंचे और पीने के लिए गेंद लाल से बीड़ी मांगा लेकिन गेंद लाल ने कहा कि उनके पास बीड़ी नहीं है जिससे दबंग रजनीश पांडे आक्रोशित हो गए और गाली गलौज करने लगे जब गेंद लाल ने गाली गलौज देने से मना किया तो उन्होंने फोन करके अपने कई साथियों को मौके पर बुला लिया और लाठी डंडे से बेरहमी से गेंद लाल की पिटाई की है आरोप है कि गेंद लाल के पास मौजूद 30 हजार रुपए नगद भी मारपीट के दौरान दबंगों ने छीन लिया है दबंगों के हमले से गैंदलाल को चोटे आई हैं मामले की सूचना उन्होंने हंड्रेड डायल पुलिस को दिया है घटनास्थल पर हंड्रेड डायल पुलिस पहुंची है और उसके बाद मामले की सूचना गेंद लाल ने स्थानीय थाना पुलिस को दिया लेकिन तहरीर लेने के बजाय पुलिस ने गेंद लाल की तहरीर फेक दी है घटनास्थल पर थाने के दो सिपाही पहुंचे हैं और वह आरोपियों पर कार्यवाही करने के बजाय गैंदलाल पर ही दबाव बनाते देखे गए हैं वह गेंद लाल के डम्फर को थाने ले जाकर चालान करने का दबाव बना रहे थे जबकि आरोपियों पर 24 घंटे बीत जाने के बाद किसी प्रकार की कार्यवाही थाना पुलिस ने नहीं की है जिससे पीड़ित गेंद लाल तहरीर लेकर आईजी जोन और अपर पुलिस महानिदेशक कार्यालय पहुंचा है लेकिन पुलिस अधिकारियों से मुलाकात नहीं हो सकी है गेंद लाल का कहना है कि दबंगों के खिलाफ कार्यवाही के साथ-साथ दबंगों का साथ देने वाली पुलिस पर भी कार्रवाई की जाए

More Stories
मुम्बई6अगस्त26*तरुण तेजपाल 2013 रेप केस में दोषी करार, बॉम्बे हाईकोर्ट ने बरी करने का फैसला पलटा
जोधपुर6अगस्त26*RAS अधिकारी प्रियंका विश्नोई मौत मामले में कोर्ट के आदेश के बाद वसुंधरा हॉस्पिटल के खिलाफ नई एफआईआर दर्ज की गई है।_*
उत्तर प्रदेश6अगस्त26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*