भागलपुर19नवम्बर*कांग्रेस इंटक के कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जयंती पर चलाया स्वच्छता अभियान।
_____________________
पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी की जयंती के अवसर पर तिलकामांझी चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकत्रित हो सर्वप्रथम श्रीमती गांधी के चित्र पर श्रद्धा का पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। श्रद्धा के पुष्प अर्पित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश उपाध्याय ने कहा इंदिरा जी एक योद्धा, एक क्रांतिकारी,दृढ निश्चय, वाली एक महिला करुणा और बलिदान की प्रतिमूर्ति है। देश को हमेशा मार्गदर्शन करने वाली रोशनी है तत्पश्चात बिहार कांग्रेस इंटक के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश उपाध्याय के नेतृत्व मे कार्यकर्ताओं ने दिनांक 19 नवंबर 2022 दिन शनिवार को प्रातः 7:00 बजे तिलकामांझी चौक पर झाड़ू लगाकर स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत सफाई अभियान चलाया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक साथ झाड़ू लगाकर साफ सफाई किया तथा चौक पर जमे कचरे एवं कागज के टुकड़े को उठाकर अन्य जगह पर आग लगाकर जला दिया गया। मौके पर प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश उपाध्याय ने एक साथ सभी पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलाया कि हम अपने अगल-बगल साफ सफाई रखने के लिए प्रेरित करेंगे तथा श्रीमती इंदिरा गांधी के सपनों का भारत सकार करेंगे।
सफाई अभियान कार्यक्रम में मजदूर फेडरेशन के महामंत्री उपेंद्र कुमार,प्रवीण कुमार झा,अजय कुमार, राहुल चौधरी,संजीव कुमार,रंजीत हरिजन,राजीव हरि,कैलाश हरि,नगर उपाध्यक्ष प्रिंस श्रीवास्तव,कामेश्वर मंडल,डॉ आरिफ आजाद,आदि दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे ।
सधनयवाद
भवदीय
ओमप्रकाश उपाध्याय
प्रदेश अध्यक्ष
भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस बिहार
More Stories
पूर्णिया बिहार 18 अक्टूबर2026 पूर्णिया में महापौर विभा कुमारी ने किया दो जगह पूजा मेले का भव्य शुभारंभ*
मुजफ्फरनगर: 18 अक्टूबर 26 गांजा आरोपी से कथित मारपीट पर अदालत सख्त, एसएसपी को भेजी आदेश की प्रति
लखनऊ 18 अक्टूबर 26*लखनऊ शिवा शर्मा हत्याकांड में बड़ी अपडेट*