औरैया15नवम्बर*निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का हुआ आयोजन*
*30 मरीजो को मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए कानपुर गये*
*फफूंद,औरैया।* नगर में खैराबाद नेत्र चिकित्सा के डॉक्टरों के तत्वाधान में निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन नगर के सुमन वाटिका गेस्ट हाउस प्रांगण में किया गया। इस शिविर में 183 मरीजों ने अपनी आंखों की जांच कराई। जिसमे 34 मरीजों को जांच के पश्चात मोतियाबिंद पाया गया। जिन मरीजों को मोतियाबिंद पाया गया। उन्हें कानपुर में स्थित हॉस्पिटल में ले जाकर निशुल्क ऑपरेशन कराया जायेगा। कार्यक्रम आयोजक प्रबल शर्मा ने बताया कि आंखों को शरीर का अभिन्न व अति महत्वपूर्ण अंग बताते हुए कहा कि आंखों का विशेष ध्यान रखें तथा समय समय पर विशेषज्ञ डॉक्टर से जांच कराते रहें। क्योंकि आंखों के बिना जीना दूभर हो जाता है। इस मौके पर डॉ0 साधना कुशवाहा, डॉ0 सोनिया शर्मा, डॉ0 आशीष शर्मा, तेज प्रताप, सौरभ ने मरीजो की जांच पड़ताल की तथा उन्हें निशुल्क दवा वितरण किया। कार्यक्रम का आयोजन विनोद प्रकाश पोरवाल, प्रबल शर्मा,शुकांत मिश्रा,राम जी मिश्रा,शशांक मिश्रा,आशीष पोरवाल,सौरभ यादव ने कराया।

More Stories
सुल्तानपुर8अगस्त26*‘पास’ और ‘फीस’ की सिफारिश ने खोले रिश्तों के राज? वायरल पत्रों से मचा हड़कंप*
मुम्बई8अगस्त2026*गृहमन्त्री आज नेशनल अर्बन को-ऑपरेटिव फाइनेंस एंड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (NUCFDC) के नए कार्यालय का उद्घाटन करेंगे।*
मुम्बई8अगस्त26*महराष्ट्र सरकार ने सिंगापुर स्थित मैपलट्री और सुरबाना जुरोंग के साथ महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए