मथुरा15नवम्बर*भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु की 133 वाँ जन्म दिवस मनाया गया ।
Report by विकास गोस्वामी
मथुरा 14 नवम्बर, आज जिला कांग्रेस कमेटी मथुरा के अध्यक्ष चौधरी भगवान सिंह वर्मा एडवोकेट की अध्यक्षता में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्वतंत्रता संग्राम सेनानी युग दृष्टा पंडित जवाहरलाल नेहरु की 133 वाँ जन्म दिवस जिला कांग्रेस कमेटी के सेठवाड़ा स्थित कार्यालय में उनके चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर मनाया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौधरी भगवान श्री वर्मा ने कहा कि भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालना सूर्य को रोशनी दिखाने के समान है, पंडित जवाहरलाल नेहरू भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष बने आजाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री बने और उन्होंने इस देश को मजबूत बनाने के लिए अनेकों यूनिवर्सिटीओं का निर्माण किया, मेडिकल कॉलेज बनाए, बड़े-बड़े बांधों का निर्माण किया और बच्चों में उच्च शिक्षा प्रदान करने के लिए सभी को प्रेरित किया ,पंडित नेहरू आज भी बच्चों में चाचा नेहरू के नाम से जाने जाते हैं, पूरे देश में नेहरू जी के जन्मदिवस को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है, आजकल भारतीय जनता पार्टी के लोग किसी भी प्रकार का दोषारोपण सहज ही नेहरू जी पर कर देते हैं, जिन्होंने अपने जीवन का बहुत बडा समय जेल में व्यतीत कीया और अंग्रेजों से भारत को स्वतंत्र कराने के लिए अंतिम समय तक लड़ते रहे ,हमें उन्हीं के पद चिन्हों पर चलकर कांग्रेस को मजबूत करना है अपने नेता राहुल गांधी के हाथों को मजबूत करना है जो इन दिनों भारत जोड़ो यात्रा पर महाराष्ट्र में है आने वाले जनपद के निगम,नगर परिषद,न्याय पंचायतों के चुनावों में जीत का परचम फहराने के लिए हमें अपने नेता पंडित जवाहरलाल नेहरू के आदर्शों को आत्मसात करना होगा।
युवक कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष यतेंद्र मुकद्दाम ने कहा कि नेहरू जी वास्तव में एक ऐसा चमत्कारी व्यक्तित्व थे जिन्होंने राष्ट्र निर्माण के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया नेहरू जी ने इस देश को नई दिशा दी और इसके लिए समग्र योजना बनाकर के राष्ट्र का पुनरुत्थान किया।
ठाकुर नरेश पाल सिंह जसावत ने कहा कि नेहरू जी वह महान व्यक्तित्व थे जिन्होंने अंग्रेजों से लोहा लेते हुए हमेशा अपने राष्ट्र हित के बारे में सोचा आम जनता के बारे में सोचा वह पढ़े लिखे बैरिस्टर थे संपन्न परिवार में से थे अंग्रेजों ने दबाव डालकर उनसे समझौता करने का प्रयास किया जब उनकी धर्मपत्नी बीमार होकर इस दुनियां से चली गई, नेहरू जी ने तब भी अंग्रेजों की बात को न मानते हुए जेल में रहना पसंद किया।
जिला कांग्रेस के प्रवक्ता विनोद चतुर्वेदी ने पंडित जवाहरलाल नेहरू के कृतित्व और व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नेहरू जी एक ऐसा व्यक्तित्व थे जिन्होंने आजाद भारत के निर्माण के लिए पंचवर्षीय योजनाएं लागू की नेहरू जी समग्र विश्व को देखने और समझने के बाद अपने राष्ट्र निर्माण के पुनरुत्थान में लग गए, उनकी सूक्ष्म दृष्टि को समझने के लिए उनकी लिखी हुई किताबें *विश्व इतिहास* की झलक और *टेस्टामेंट ऑफ जवाहरलाल नेहरू* ही काफी है जवाहर लाल नेहरू ने हमेशा बच्चों को शिक्षित करने के प्रयास किये वे उनके साथ अपना समय बिताते रहे और बालकों के बीच चाचा नेहरू के नाम से विख्यात हुए, नेहरू ने आधुनिक भारत के निर्माण के लिए तमाम योजनाएं चलाई, सुई से लेकर हवाई जहाज तक बनाने की प्रकल्पना को परिलक्षित किया।
कार्यक्रम को संबोधित करने वालों ने महानगर युवक कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल चतुर्वेदी, इंटक के संगठन मंत्री रोशनलाल, अशोक शर्मा, महेश चौबे, बृजेश शर्मा एडवोकेट, ठाकुर प्रिय पाल सिंह आदि रहे।
-कार्यक्रम में- राहुल अरोरा, रमेश कश्यप, वरुण अरोरा, संतोष पाठक, राजू अब्बासी, अखलाक खान,शैलेंद्र चौधरी, हर्ष कुमार, मोहम्मद दिलशाज, मुकेश सिसोदिया, शैलेश कुमार सागर, कृष्णकांत, राहुल, मोहित कश्यप, नारायण चतुर्वेदी विनोद आर्य मोहम्मद शमीम लोकेश शर्मा राजपाल सिंह डॉक्टर प्रमोद शर्मा रामदेव सोलंकी नितेंद्र सोलंकी नसीर अहमद फारुखी सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
ऋषिकेश1अगस्त26*उत्तराखंड के एम्स ऋषिकेश ने देश की पहली सरकारी हेली एंबुलेंस सेवा ‘प्रोजेक्ट संजीवनी’ शुरू की है…
नई दिल्ली01अगस्त2026* पीएम सम्मान निधि पर बड़ा अपडेट, 2031 तक मिलते रहेंगे 6000 रुपए – पीएम किसान*
नई दिल्ली01अगस्त2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*