जोधपुर14नवम्बर*लंदन किड्स प्री स्कूल में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित कर बाल दिवस मनाया।
जोधपुर, 14 नवंबर। जोधपुर शहर के पूरा मोहल्ला कबूतरों के चौक स्थित लंदन किड्स प्री स्कूल में सोमवार को बाल दिवस मनाया गया। इस मौके पर बच्चो को चाचा नेहरू के जन्मदिन के बारे में बताया गया। स्कूल की प्रिंसिपल रिशा व्यास ने बताया कि बाल दिवस के मौके पर नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी कक्षा के बच्चो में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमे बच्चे अलग अलग थीम पर विभिन्न वेशभूषा में तैयार होकर आए और अपनी परफॉर्मेंस दी। इस अवसर पर बच्चों को मोमेंटो, गिफ्ट्स और चॉकलेट बाटी गई। इस कार्यक्रम के आयोजन में स्कूल की अध्यापिकाएं श्रद्धा गांधी, दीपिका व्यास, हंसा व्यास और प्रभा मंत्री का पूर्ण सहयोग रहा।

More Stories
उत्तराखंड देहरादून 5मई26**केदार मंडल की मासिक बैठक का आयोजन किया,
लखनऊ5मयई26*ईमानदारी की मिसाल बने समाजसेवी सूरज तिवारी, महिला का खोया पर्स लौटाकर पेश की मानवता……
नैनीताल5मई26*शहर में कराये गए विभिन्न निर्माण कार्य एवं डस्टबिन खरीद घोटाले पर जिला प्रशासन सख्त।