झांसी12नवम्बर*सुदूरवर्ती इलाकों में नहीं है सरकारी इंटरमीडिएट कॉलेज।
झांसी 12 नवंबर। ग्राम नया भानपुरा में भारतीय किसान यूनियन के मऊरानीपुर तहसील उपाध्यक्ष हरिश्चंद्र द्विवेदी की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें भारतीय किसान यूनियन के जिला उपाध्यक्ष अखिलेश लिटोरिया ने कहा कि मऊरानीपुर के अलावा, भदरवारा, भण्डरा, पठा आदि न्याय पंचायत क्षेत्र अंतर्गत कही भी सरकारी हाईस्कूल तथा इंटरमीडिएट कॉलेज नही होने से भानपुरा क्षेत्र की सैकड़ों लड़कियां कक्षा आठ के बाद आगे की शिक्षा पद्धति से वंचित हो रही है। उन्होंने कहा कि छात्र, छात्राओं को आसपास सरकारी इंटर कॉलेज नहीं है जिससे यहां पर सरकारी हाईस्कूल या इंटर कॉलेज बन्ना अति आवश्यक है। क्योंकि जिले से सौ तथा मऊरानीपुर तहसील से 40 किलोमीटर सुदूरवर्ती ग्राम बसे हुए है। बैठक में भानपुरा प्रधान उमेश मिश्रा, मनीष गुप्ता, आशुतोष द्विवेदी, प्रमोद पाठक, मंदिर के पुजारी हरिश्चंद्र द्विवेदी, परमलाल कुशवाहा, राजेश सोनी, बीर सिंह बुंदेला, कालका, गौरी शंकर कुशवाहा आदि मौजूद रहे। संचालन राजेन्द्र सिंह तोमर ने किया।
झांसी से सुरेन्द्र द्विवेदी की रिपोर्ट यूपी आजतक।

More Stories
लखनऊ29अप्रैल26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….!!
लखनऊ29अप्रैल26*किन्नरों का बधाई लेना कानूनी अधिकार नहीं:हाईकोर्ट*
मेरठ 29अप्रैल26*आज, 29 अप्रैल को, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी उत्तर प्रदेश के सबसे लंबे एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करने जा रहे हैं -*