April 29, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

औरैया 12 नवंबर *चाकू से महिला ने हाथ की नस काटी*

औरैया 12 नवंबर *चाकू से महिला ने हाथ की नस काटी*

औरैया 12 नवंबर *चाकू से महिला ने हाथ की नस काटी*

*गम्भीर हालत में अस्पताल में भर्ती, कहा- पति दोस्तों से सम्बंध बनाने का बनाता है दवाब*

*औरैया।* एक महिला ने चाकू से हाथ की नस काट ली। उसे गम्भीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर महिला ने पति और ससुरालियों पर गम्भीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि पति उस पर दोस्तों के सम्बंध बनाने का दबाव बनाता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शनिवार की दोपहर बाद एक महिला को गम्भीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला ने चाकू से हाथ की नस काट ली थी। महिला ने अस्पताल में बताया कि उसका पति दोस्तों के साथ सम्बंध बनाने को कहता है। दोस्त एक-एक महीने साथ रहने की बात करते हैं। इस साजिश में उसके ससुराली भी शामिल हैं। जिससे वह परेशान हो गई है। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई और पूछताछ कर रही है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। महिला जो तहरीर देगी तो, उसी आधार पर मुकदमा दर्ज का जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Taza Khabar