पंजाब10नवम्बर*ससुराल पक्ष से परेशान होकर युवक ने की आत्महत्या, पत्नी व नानीसास सहित 6 के खिलाफ मामला दर्ज
अबोहर, 10 नवंबर (शर्मा/सोनू): नगर थाना 2 के प्रभारी हरप्रीत सिंह, एएसआई भूपिंद्र सिंह ने मृतक पारस सोनी के पिता हरिभक्त पुत्र मोहन लाल के बयानों के आधार पर उसके बेटे को तंग परेशान करने व आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में मुकदमा नं. 89, 10.11.22 भांदस की धारा 306, 34 आईपीसी के तहत मृतक पारस की पत्नी रेणू पुत्री विजय कुमार, नानीसास लक्ष्मी देवी पत्नी ओमप्रकाश, नानाससुर ओमप्रकाश, साला सुमित, संतोष कुमार व राजेश कुमार उर्फ अनिल कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। नगर थाना के प्रभारी हरप्रीत सिंह ने बताया कि युवक पारस कुमार की पत्नी उसके साथ नहीं आ रही थी। जब वह ससुराल लेने गया तो ससुराल वालों ने उससे मारपीट की जिससे आहत होकर उसने नहर में छलांग लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। आज शव मिलने पर उसका पोस्टमार्टम करवाया गया। शव परिजनों के हवाले किया गया। थाना प्रभारी हरप्रीत सिंह ने बताया कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जायेगा।
फोटो:2, पुलिस, मृतक पारस व जानकारी देते परिजन।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
नई दिल्ली13अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें*
लखनऊ13अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
नई दिल्ली13अगस्त25*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर*आज का राशिफल*