पंजाब04नवम्बर*महिला से लूटपाट करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस रिमांड के बाद जेल भेजा
अबोहर, 04 नवंबर (शर्मा/सोनू): थाना खुईखेड़ा बोदीवाला के प्रभारी सचिन कुमार, हैडकांस्टेबल सुखविंद्र सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने महिला का लॉकेट छीनने वाले तीन आरोपियों संदीप सिंह उर्फ हैप्पी पुत्र हरमीत सिंह, हरजोत सिंह उर्फ जुगनी पुत्र गुरचरण सिंह व सुरजा राम पुत्र ओमप्रकाश वासी डंगरखेड़ा को तीन दिन के पुलिस रिमांड के बाद अदालत में पेश किया। योग्य न्यायाधीश ने तीनों को जेल भेज देने के आदेश पारित किये।
परमेश्वरी देवी पत्नी हीरा लाल वासी चुहड़ीवाला धन्ना ने पुलिस को दिये बयानों में बताया कि वह बैलगाड़ी पर खेत में हरा चारा लेने जा रही थी कि रास्ते में उक्त तीनों आरोपियों ने उसका सोने का लोकेट छीन लिया और उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने महिला के बयानों के आधार पर मुकदमा नं. 90, 30.11.22 भांदस की धारा 379बी, 34आईपीसी के तहत तीनों आरोपियों संदीप सिंह उर्फ हैप्पी पुत्र हरमीत सिंह, हरजोत सिंह उर्फ जुगनी पुत्र गुरचरण सिंह व सुरजा राम पुत्र ओमप्रकाश वासी डंगरखेड़ा के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस ने तीनों से सामान बरामद कर लिया है।
फोटो:1, आरोपी व पुलिस पार्टी
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
मुम्बई6अगस्त26*तरुण तेजपाल 2013 रेप केस में दोषी करार, बॉम्बे हाईकोर्ट ने बरी करने का फैसला पलटा
जोधपुर6अगस्त26*RAS अधिकारी प्रियंका विश्नोई मौत मामले में कोर्ट के आदेश के बाद वसुंधरा हॉस्पिटल के खिलाफ नई एफआईआर दर्ज की गई है।_*
उत्तर प्रदेश6अगस्त26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*