कौशाम्बी01नवम्बर*अमृतकाल सरदार पटेल के सपनों के भारत के नवनिर्माण का है-सांसद*
*आजादी का अमृत महोत्सव और सरदार वल्लभभाई पटेल पर आधारित दो दिवसीय* *जनजागरूकता अभियान एवं चित्र प्रदर्शनी का शुभारम्भ*
*कौशाम्बी* भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल के देश में किए अमूल्य व अतुलनीय योगदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के उद्देश्य से सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के केन्द्रीय संचार ब्यूरो प्रयागराज द्वारा सोमवार को दुर्गा देवी इण्टर कालेज ओसा, मंझनपुर में एक विशेष जनसंपर्क कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न वर्गों में एकता दौड़ का आयोजन किया गया जिसमें दुर्गा देवी इण्टर कालेज के अलावा कई कालेज के बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत सांसद विनोद कुमार सोनकर ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम के दौरान सांसद द्वारा उपस्थित लोगों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सरदार पटेल सिर्फ इतिहास में ही नहीं, बल्कि हम देशवासियों के हृदय में भी हैं। पटेल जी भारत की अखंडता के प्रति, अखंड भाव के प्रतीक हैं। सरदार पटेल ने देशहित को हमेशा सर्वोपरि रखा। आजादी का ये अमृतकाल, विकास की अभूतपूर्व गति का है, कठिन लक्ष्यों को हासिल करने का है। ये अमृतकाल सरदार पटेल के सपनों के भारत के नवनिर्माण का है। सांसद विनोद सोनकर को उप निदेशक आरिफ रिजवी ने स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया
अतिथियों का स्वागत एवं कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए अभियान केन्दीय संचार ब्यूरो के उप निदेशक आरिफ हुसैन रिजवी ने बताया कि समेकित जनसंपर्क कार्यक्रम के तहत आजादी का अमृत महोत्सव की श्रृंखला में जारी जनजागरूकता अभियान क्रम में आयोजित चित्र प्रदर्शनी में लौह पुरूष सरदार पटेल जी के जीवन पर आधरित चित्रों का प्रदर्शन किया गया है जिसमे उनके बचपन, गांधी जी से प्रशिक्षण, सफल वैरिस्टर, निडरता, कर्मठता, किसानों के हितैषी और आधुनिक भारत के नवनिर्माण में योगदान की जानकारी युक्त चित्र प्रदर्शित किए गये हैं। आजादी का अमृत महोत्सव पर स्वतंत्रता आंदोलन की जुड़ी ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण घटनाओं जैसे डांडी यात्रा ,नमक सत्याग्रह, जलियां वाला बाग नरसंहार, यूरोपीय, व्यापरीयों का भारत आगमन, खिलाफत आंदोलन, साइमन कमीशन वापस जाओ, नेताजी सुभाष चंद्रबोस का योगदान, खेड़ा सत्याग्रह, चैरी-चैरा की घटना, आजादी की पहली लड़ाई, बंदेमातरम का उदघोष, राष्ट्रीय जागरण की लहर, चम्पारण सत्याग्रह के चित्र लगाए गये हैं।
कार्यक्रम के दौरान ब्यूरो के सहायक राम मूरत विश्वकर्मा द्वारा खुली प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सही जवाब देने वाले 10 विजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान लखनऊ के पंजीकृत जादूगर रवीन्द्र कुमार एण्ड पार्टी प्रयागराज एवं शिल्पी कठपुतली कला केन्द्र प्रतापगढ़ ने संदेशमूलक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये।कार्यक्रम के दौरान प्रमुख रूप से चुन्नी लाल प्रधानाचार्य, भूपेन्द्र सिंह चेयरमैन डिस्ट्रिक्ट कोआपरेटिव बैंक, अजय कुमार त्रिपाठी, कमलेश कुमार सोनकर, राम सुन्दर सिंह पूर्व जिलाध्यक्ष प्रधानाचार्य परिषद, राम किरन त्रिपाठी प्रधानाचार्य धर्मा देवी इण्टर कालेज, राम केसन सिंह प्रधानाचार्य राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय, राम बाबू केसरवानी, श्यामबाबू यादव, अवध कुमार, श्याम लाल, बच्चा लाल आदि प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

More Stories
मुम्बई6अगस्त26*तरुण तेजपाल 2013 रेप केस में दोषी करार, बॉम्बे हाईकोर्ट ने बरी करने का फैसला पलटा
जोधपुर6अगस्त26*RAS अधिकारी प्रियंका विश्नोई मौत मामले में कोर्ट के आदेश के बाद वसुंधरा हॉस्पिटल के खिलाफ नई एफआईआर दर्ज की गई है।_*
उत्तर प्रदेश6अगस्त26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*