कौशाम्बी01नवम्बर*सड़क हादसे में घायल बाइक सवार की इलाज के दौरान मौत*
*कौशांबी करारी* थाना क्षेत्र के म्योहर के पास बाइक सवार सड़क हादसे में घायल हो गया गंभीर अवस्था में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है मृतक पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र का रहने वाला बताया जाता है मृतक के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया है
जानकारी के मुताबिक प्रयागराज जनपद के पूरामुफ्ती थाना अंतर्गत मर्दानपुर गांव निवासी आरएन उम्र लगभग 19 वर्ष पुत्र अशोक कुमार बाइक से कहीं जा रहे थे जैसे ही वह म्योहर गांव के पास पहुंचे कि सड़क हादसे के शिकार हो गए हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर घायल हो गया जानकारी मिलते ही मौके पर आसपास के लोग पहुंचे मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक सवार घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान बाइक सवार युवक की मौत हो गई

More Stories
नैनीताल29अप्रैल26*जंगली हाथी के हमले में दो लोगों की मौत, ईलाके में दहशत,
नैनीताल लालकुआं29अप्रैल26* 34वीं बटालियन आईटीबीपी में खुला आंचल मिल्क पार्लर,
लालकुआँ29अप्रैल26*प्रधान विवाद में बड़ा उलटफेर: