पंजाब 01 नवम्बर *थाना खुईयांसरवर पुलिस व एसएसओसी पुलिस ने दो युवकों को अवैध हथियारों सहित काबू किया, तीन दिन के पुलिस रिमांड पर
अबोहर, 01 नवंबर (शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के आईजी जसकरण सिंह, फाजिल्का के एसएसपी भूपिंद्र सिंह के दिशा निर्देशों पर एसपीडी गुरविंद्र सिंह संघा, डीएसपी बल्लुआना विभोर शर्मा, डीएसपी अबोहर कैलाश चंद्र शर्मा द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए थाना खुईयांसरवर प्रभारी मैडम इंद्रजीत कौर, एडीशनल एसएचओ बलजीत सिंह, एसएसओसी के एएसआई हरदयाल सिंह व अन्य पुलिस पार्टी दौराने गाश्त दानेवाला चौक की तरफ जा रही थी कि सामने से दो युवक आते दिखाई दिये। शक के आधार पर जब उन्हें रूकने का ईशारा किया तो दोनों भागने लगे। इन्हें काबू कर तलाशी ली तो एक देसी कट्टा व 2 जिंदा कारतूस, एक देसी पिपस्तौल 4 जिंदा कारतूस बरामद किये। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अजय कुमार उर्फ अज्जू पुत्र जीतराम, रिशभ जाखड़ पुत्र सुनील कुमार वासी पंजकोसी के रूप में हुई। दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा नं. 128, 31.10.22, 25, 54, 59 आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अदालत में पेश किया गया। योग्य न्यायाधीश ने दोनों आरोपियों को पूछताछ के लिए तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
फोटो:1, पकड़े गए आरोपी व जानकारी देती पुलिस पार्टी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
गुजरात 30 सितम्बर 26*अरब सागर में ड्रग्स तस्करी की बड़ी कोशिश नाकाम, 526 किलो हेरोइन-मेथामफेटामाइन जब्त
पूर्णिया बिहार 30 सितंबर 26 *बायसी में जिलाधिकारी का आंगनवाड़ी केंद्र पर औचक निरीक्षण, सेविकाओं को किया सम्मानित*
मुजफ्फरनगर 29 सितंबर 26*राष्ट्रीय हिंदू युवा वाहिनी का बढ़ा कुनबा, अमिता शर्मा बनीं महिला प्रकोष्ठ की जिला उपाध्यक्ष