औरैया 27 अक्टूबर *पक्के तालाब पर दीपदान कर मनाया दीपोत्सव- जमकर चली आतिशबाजी*
*फफूँद,औरैया।* कस्बा के ककोर रोड पर स्थित पक्का तालाब पर भाई दूज पर दीपदान कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें कस्बे के सैकड़ों लोगों ने तालाब के चारों ओर दीप जलाकर दीपोत्सव मनाया और जमकर आतिशबाजी चलाई गई। फफूँद कस्बे के ककोर रोड पर ऐतिहासिक चौबे का तालाब (पक्का तालाब)स्थित है, यहां पर हर साल भाई दूज पर दीपोत्सव पर्व मनाया जाता है। गुरुवार की देर शाम भी भैया दूज के अवसर पर दीपदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कस्बे के सैकड़ों युवाओं, बुजुर्गों और महिलाओं ने पहुंचकर तालाब के चारों ओर दीप जलाकर तालाब और वहाँ स्थित शिव मंदिर को रोशन किया। दीपकों की रोशनी में शिव मंदिर और तालाब जगमगा उठा। कार्यक्रम में कस्बे के युवाओं ने जमकर आतिशबाजी भी चलाई, जिसे देखने के लिए तमाम भीड़ उमड़ पड़ी।दीपोत्सव में सुबोध पांडेय, व्यापार मंडल अध्यक्ष मानवेन्द्र पोरवाल, चैयरमैन प्रतिनिधि अनुराग शुक्ला, सभासद राजेश तिवारी, प्रबल शर्मा, ओम बाबू तिवारी, अबधेश दुबे, शीलू दोहरे, सौरभ सोनी, गोपाल कृष्ण मिश्रा, अंकित रंजन त्रिपाठी आदि लोग मौजूद रहे।

More Stories
मथुरा 13 मार्च 26*गिलट आभूषण व्यवसायी समिति रजि0 मथुरा के तत्वावधान में वार्षिक शैल महोत्सव *
कौशाम्बी 13 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी कि कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी 13 मार्च 26*जलधारा के बीच गरजती पोकलैंड मशीनों ने खड़े किए गंभीर सवाल*