औरैया 27 अक्टूबर *फाल्ट होने से 10 घण्टे गायब रही बिजली आपूर्ति*
*फाल्ट आने से आए दिन बाधित हो जाती है बिजली सप्लाई*
*कंचौसी,औरैया।* असेनी पावर हाउस से जुड़े बिहारी उपकेंद्र की सप्लाई बुधवार को दोपहर 12 बजे के बाद ठप हो गई, लाइन में फाल्ट होने से 10 घण्टे सप्लाई बाधित रही। जिससे लोगो को पानी के लिए परेशान होना पड़ा व बिजली संबंधी कार्यो से जुड़े लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।कंचौसी कस्बे में सुबह आये फाल्ट की वजह से जमौली, चमरौआ कंचौसी, बिहारीपुर, घसकापुरवा, ढिकियापुर, सहित दस गावो की बिजली 10 घण्टे आपूर्ति ठप रही। जानकारी होने पर विद्युत विभाग के लाइनमैनों ने फाल्ट तलाशना शुरू कर दिया। दिबियापुर जमौली बम्बा रोड पर तार स्पार्किंग होने से जल जाने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।दोमाह में 30 बार बिजली आपूर्ति फाल्ट होने की वजह से बिजली आपूर्ति बाधित हो चुकी है। रात 8 बजे के बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। इस संबंध में एसडीओ आकाश श्रीवास्तव ने बताया कंचौसी में फाल्ट आने की वजह से आपूर्ति बाधित रही।फाल्ट को दुरुस्त कर आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
More Stories
गुजरात 30 सितम्बर 26*अरब सागर में ड्रग्स तस्करी की बड़ी कोशिश नाकाम, 526 किलो हेरोइन-मेथामफेटामाइन जब्त
पूर्णिया बिहार 30 सितंबर 26 *बायसी में जिलाधिकारी का आंगनवाड़ी केंद्र पर औचक निरीक्षण, सेविकाओं को किया सम्मानित*
मुजफ्फरनगर 29 सितंबर 26*राष्ट्रीय हिंदू युवा वाहिनी का बढ़ा कुनबा, अमिता शर्मा बनीं महिला प्रकोष्ठ की जिला उपाध्यक्ष