औरैया 27 अक्टूबर *कार की टक्कर से घायल वृद्धा की इलाज के दौरान मौत*
*कंचौसी,औरैया।* बीते बुधवार शाम कंचौसी चौकी क्षेत्र के गांव बिनपुरापुर में नशे में बुलेरो सवार ने वृद्धा को टक्कर मार दी थी जिससे वृद्धा गम्भीर रूप से घायल हो गई थी ।ग्रामीणों की मदद से घायल को सौ शैय्या अस्पताल चिचौली भेजा गया था। जहां घायल की इलाज के दौरान गुरुवार की सुबह मौत हो गई। मृतिका उर्मिला देवी पत्नी स्व विश्वनाथ सिंह उम्र 70 वर्ष सरकारी हैंडपंप से बाल्टी में पानी भर रही थी तभी नशे में धुत बुलेरो सवार ने अपनी बुआ के यहां बिनपुरापुर आए मोनू गौर ने टक्कर मार दी।जिससे वृद्धा गम्भीर रूप से घायल हो गई थी। ग्रामीणों की मदद से घायल को अस्पताल भेजा गया था।जहां हालात गंभीर होने सैफई रिफर कर दिया गया था जहां घायल की इलाज के समय मौत हो गई।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।वही स्वजनों का रो रोकर बुरा हाल है।इस संबंध में चौकी इंचार्ज अविनाशचंद्र ने बताया घायल की इलाज के दौरान सैफई अस्पताल में मौत हो गई है।शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया है। मुकदमा लिख लिया गया है।आरोपी को गिरफ्तार करने के प्रयास किये जा रहे हैं।

More Stories
भोपाल13अगस्त26*एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध दूध की जगह वनस्पति से बन रहा था पनीर, सरकार ने लगाया बैन, होगी सख्त कार्रवाई*
जयपुर13अगस्त26*मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राजस्थान कैबिनेट ने कई अहम प्रस्तावों को मंज़ूरी दी है
जयपुर13अगस्त26*नवचयनित ‘सामुदायिक समन्वय समूह’ के सदस्यों के संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया